Grok AI ने कर दिया कांड, पीएम मोदी की पोस्ट का किया उल्टा ट्रांसलेशन, बना दिया इसे विवादित

By अभिनय आकाश | Jan 27, 2026

एक्स के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस असिस्टेंट ग्रोक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक राजनयिक पोस्ट का गलत ट्रांसलेशन करके बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर दुनियाभर से बधाइयों का सिलसिला देखने को मिला। इसी क्रम में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भी भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस संदेश का जवाब मालदीव की आधिकारिक भाषा दिवेही में दिया। मालदीव ने लिखा कि मैं भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आपको अपनी गर्मजोशी भरी शुभकामनाएं और बेस्ट विशेज देता हूं। हम दोनों देशों के लोगों के हित में मिलकर काम करना जारी रखेंगे। मैं मालदीव के सभी लोगों को समृद्धि और खुशी से भरे भविष्य की कामना करता हूं। 

इसे भी पढ़ें: Republic Day: दिल्ली में एआई की मदद से की जा रही निगरानी, 30000 से अधिक कर्मी तैनात

संशोधित अनुवाद में लिखा था: धन्यवाद, राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू। भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर, मैं आपके द्वारा दी गई हार्दिक बधाई और शुभकामनाओं को आदरपूर्वक स्वीकार करता हूँ। हम दोनों देशों के नागरिकों के हित में मिलकर जो कार्य कर रहे हैं, उसे आगे बढ़ाते रहेंगे। मैं मालदीव के सभी नागरिकों के लिए सुखमय और समृद्ध भविष्य की कामना करता हूँ।  ग्रोक की इस चूक के बाद एआई आधारित ट्रांसलेशन टूल्स की विश्वसनीयता और संवेदनशील कूटनीतिक संवाद में उनकी भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। खासकर जब बात दो देशों के रिश्तों और आधिकारिक बयानों की हो, तब इस तरह की गलतियां भ्रम की स्थिति पैदा कर सकती हैं। 

प्रमुख खबरें

Diljit Dosanjh ने कैलगरी कॉन्सर्ट में खालिस्तानियों की कर दी बोलती बंद देखें Viral Video

Weather Alert: दिल्ली, यूपी, राजस्थान में अगले 48 घंटे भारी, तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की आशंका

Pune Rape-Murder Case: सामने आया आरोपी का पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड, CM Fadnavis बोले- कोई कानूनी कमी नहीं छोड़ेंगे

Bollywood Upcoming Releases: मई में बॉक्स ऑफिस पर सितारों का मेला, Ayushmann, Varun और Sanjay Dutt में कौन मारेगा बाजी?