उद्योग जगत के दिग्गज अब UP में करेंगे हजारों करोड़ का निवेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2019

लखनऊ। उद्योग जगत की हस्तियों ने उत्तर प्रदेश को निवेश का पसंदीदा स्थल बताते हुए आने वाले समय में बड़ी परियोजनाओं के साथ राज्य में हजारों करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया। उद्योग जगत की नामचीन हस्तियां रविवार को यहां दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के दौरान अपने विचार व्यक्त कर रही थीं। सैमसंग इंडिया के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी एच सी हान्ग ने घोषणा की कि नोएडा स्थित सैमसंग के कारखाने को निर्यात केंद्र में तब्दील किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कार्यबल प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है इसलिए उत्पादन की दृष्टि से ये एक बहुत बड़ा डेस्टिनेशन (गंतव्य) प्रदेश है।

इसे भी पढ़ें: भारत को पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का रास्ता यूपी से होकर जाता है: अमित शाह

लुलु समूह के यूसुफ अली ने बताया कि उत्तर भारत के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल का काम लखनऊ में पूरा होने वाला है। डॉक्टर नरेश त्रेहन ने जानकारी दी कि एक हजार बेड से सुसज्जित मेदांता अस्पताल का उद्घाटन लखनऊ में अक्तूबर, 2019 में होगा। अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी और टाटा सन्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने भी उत्तर प्रदेश को लेकर भावी निवेश योजनाओं से अवगत कराया।

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प