गुजरात : दाहोद में बुलडोजर की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, दो घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2022

दाहोद (गुजरात)। गुजरात के दाहोद जिले में एक बुलडोजर से मोटरसाइकिल की टक्कर में एक मजदूर, उसकी पत्नी और दो नाबालिग बेटों की मौत हो गई, जबकि दो बेटियां हादसे में घायल हो गईं। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसा मंगलवार शाम उस समय हुआ, जब परिवार झालोद कस्बे से सुखसार लौट रहा था।

इसे भी पढ़ें: किशोरी को किडनैप कर खेत में किया बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

सुखसार थाने के एक अधिकारी ने बताया कि फतेपुरा तालुका के घानी खुंट गांव में एक निर्माण स्थल पर लगे बुलडोजर का ‘फ्रंट लोडर’ अचानक गिर गया और राज्य राजमार्ग पर परिवार के वाहन के सामने आ गया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में एक व्यक्ति और उसके दो बेटों (4 और 12) की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी पत्नी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी बेटियां (8 और 10)हादसे में घायल हो गईं। दोनों का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि बुलडोजर चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा