किशोरी को किडनैप कर खेत में किया बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

rape
Prabhasakshi

महाराष्ट्र में किशोरी के अपहरण और बलात्कार के आरोप में पश्चिम बंगाल से एक आरोपी गिरफ्तार किया गया।अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया और किशोरी, जिसका अब एक बच्चा है दोनों को मंगलवार को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया।

ठाणे। ठाणे पुलिस ने महाराष्ट्र में दो साल पहले एक किशोरी का अपहरण करने के बाद कथित तौर पर उससे बलात्कार करने के आरोप में पश्चिम बंगाल के एक 27 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। हिल लाइन पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक लक्ष्मण सारिपुत्र ने बताया कि आरोपी जो यहां उल्हासनगर बस्ती में राजमिस्त्री के रूप में काम करता था, ने कथित तौर पर किशोरी का उसके घर के पास से अपहरण किया और उसे पश्चिम बंगाल में अपने पैतृक स्थान पर ले गया, जहां वह खेती करता था।

इसे भी पढ़ें: खूंटी में पांच साल की मासूम के साथ 12 साल के नाबालिग ने किया बलात्कार

इसके बाद पीड़िता के परिवार वालों ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में अपहरण का मामला दर्ज कराया था। अधिकारी ने बताया कि हाल ही में, एक गुप्त सूचना के आधार पर एक पुलिस दल ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बुरवान गांव में आरोपी और पीड़िता का पता लगाया। अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया और किशोरी, जिसका अब एक बच्चा है दोनों को मंगलवार को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़