Gujarat Assembly Election: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का मतदाताओं से आग्रह हर व्यक्ति परिवर्तन के उत्सव में भाग ले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2022

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत मतदान आरंभ होने के बाद सोमवार को मतदाताओं से आग्रह किया कि प्रदेश का हर व्यक्ति परिवर्तन के उत्सव में भाग ले। खरगे ने ट्वीट किया, गुजरात के हर नागरिक से विनम्र आग्रह है कि इस परिवर्तन उत्सव में ज़रूर भाग लें। आज मतदान अवश्य करें। पहली बार वोट डाल रहे हमारे युवा साथियों का हार्दिक अभिनंदन। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में गुजरात में अपने एक विधायक पर कथित तौर पर हुए हमले का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हार के डर से बौखला गई है।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान में सरदारशहर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

उन्होंने दावा किया, कांग्रेस ने अतिरिक्त अर्धसैनिक बल की तैनाती की मांग की थी, मगर आयोग सोया रहा। भाजपा सुन ले - न डरे हैं, न डरेंगे, डट कर लड़ेंगे। गौरतलब है कि अहमदाबाद, वडोदरा और गांधीनगर सहित गुजरात के 14 जिलों की 93 सीटों पर सुबह आठ बजे से मतदान आरंभ हुआ। इन क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। इस चरण में 69 महिलाओं सहित कुल 833 उम्मीदवार चुनाव-मैदान में हैं। दोनों चरणों के लिए डाले गए वोटों की गिनती बृहस्‍पतिवार यानी आठ दिसंबर को होगी।

प्रमुख खबरें

Iran में Khamenei के लिए मातम, USA-Israel को चेतावनी- जरा सी गलती पर होगा बड़ा हमला

Nothing Phone 4a खरीदने वालों को बड़ा झटका, New Launch से पहले तीसरी बार बढ़े दाम

Pro League में Team India का खराब प्रदर्शन, दिग्गज PR Sreejesh ने कोच Craig Fulton से पूछे चुभते सवाल।

FIFA World Cup 2026: Airport Security पर शांत खड़े रहे Lionel Messi, वायरल वीडियो ने मचाई धूम