राजस्थान में सरदारशहर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

bypoll
प्रतिरूप फोटो
ANI

राजस्थान में सरदारशहर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान सोमवार सुबह आठ बजे शुरू हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गया है। सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र में 2,89,843 मतदाता हैं जो शाम पांच बजे तक अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे।

इस उपचुनाव में कुल 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें निर्दलीय उम्मीदवार विजय पाल सिंह श्योराण, भारतीय जनता पार्टी के अशोक कुमार, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्ससिस्ट) के सांवरमल मेघवाल, इंडियन पीपल्स ग्रीन पार्टी के परमाना राम, इंडियन नेशनल कांग्रेस के अनिल कुमार शर्मा, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के लालचंद, निर्दलीय सुभाष चंद्र, निर्दलीय उमेश साहू, निर्दलीय प्रेम सिंह एवं निर्दलीय सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित हैं।

इसे भी पढ़ें: गुजरात विधानसभा चुनाव: दूसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान जारी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में किया वोट

उल्लेखनीय है कि सरदारशहर (चूरू) सीट पर कांग्रेस का लंबे समय तक कब्जा रहा। यह सीट कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई है। शर्मा का नौ अक्टूबर को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वे सात बार विधायक रहे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़