गुजरात उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर, राधनपुर सीट से अल्पेश ठाकोर पीछे

By अनुराग गुप्ता | Oct 24, 2019

अहमदाबाद। गुजरात में छह विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। यहां थराड, राधनपुर, खेरालू, बयाड, अमराईवाड़ी और लुनावाड़ा में सोमवार को मतदान हुआ था। कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए अल्पेश ठाकोर राधनपुर से चुनावी मैदान पर खड़े हुए हैं और सभी की निगाह इसी सीट है। 

इसे भी पढ़ें: ओडिशा के शुरुआती रुझानों में बिजेपुर में बीजद को बढ़त

शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। यहां पर तीन सीटों पर भाजपा तो तीन सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। दिलचस्प बात तो यह है कि कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए अल्पेश ठाकोर फिलहाल राधनपुर सीट से पीछे चल रहे हैं

गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस मुरली कृष्णा ने बताया कि छह जिलों की विधानसभा सीटों में सुबह आठ बजे आरंभ हुई मतगणना के लिए 600 से अधिक सरकारी कर्मियों को तैनात किया गया है। राज्य में सोमवार को उपचुनाव में औसतन 53.67 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

इसे भी पढ़ें: बिहार की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर कौन आगे, कौन पीछे ?

इस उपचुनाव को मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि छह में से चार सीटें सत्तारूढ़ भाजपा के पास थीं। राधनपुर और बयाड में विधायक क्रमश: अल्पेश ठाकोर और धवल सिंह जाला के इस्तीफे के कारण उपचुनावों की आवश्यकता पड़ी। दोनों कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। सत्तारूढ़ दल ने इस उपचुनाव में इस दोनों सीटों पर इन्हीं दोनों को उतारा है। इसके अलावा, थराड़, लुनावाड़ा, खेरालु और अमराइवाड़ी में भाजपा विधायकों के लोकसभा के लिए चुने जाने के कारण उपचुनाव हुआ। 

प्रमुख खबरें

IPL 2024 CSK vs PBKS: पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को दी शिकस्त, स्पिनरों का शानदार प्रदर्शन

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान तो भूलकर भी न जाएं ये जगह, धूप और पसीने से खराब हो जाएगी हालत

Pakistan : सुरक्षाबलों ने तहरीक-ए-तालिबान के दो आतंकवादियों को मार गिराया

मतदान प्रतिशत बढ़ने पर Mamata ने जताई चिंता, EVM की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए