बिहार की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर कौन आगे, कौन पीछे ?

who-is-ahead-in-5-assembly-and-1-lok-sabha-seats-of-bihar-who-is-behind
अभिनय आकाश । Oct 24 2019 10:50AM

बिहार की किशनगंज, बेलहर, सिमरी बख्तियारपुर, नाथनगर, दरौंदा विधानसभा और समस्तीपुर लोकसभा के लिए वोटिंग की गिनती हो रही है।

हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा के लिए वोटों की गिनती के साथ ही बिहार में भी हुए उपचुनाव में मतगणना जारी है। बिहार की 5 विधानसभा और एक लोकसभा के लिए मतगणना हो रही है। बिहार की किशनगंज, बेलहर, सिमरी बख्तियारपुर, नाथनगर, दरौंदा विधानसभा और समस्तीपुर लोकसभा के लिए वोटिंग की गिनती हो रही है। 

दरौंदा 

जेडीयू की विधायक कविता सिंह के लोकसभा चनाव जीतने के बाद सीवान की दरौंदा सीट खाली हुई थी। यहां कविता सिंह के पति अजय सिंह चुनावी मैदान में हैं जबकि जबकि महागठबंधन की ओर से आरजेडी ने उमेश सिंह पर दांव आजमाया है। 21 अक्टूबर को हुए मतदान में दरौंदा सीट पर 45% वोटिंग हुई थी। लेकिन चौंकाने वाली बात है कि इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार व्यास सिंह आगे चल रहे हैं। जबकि राजद के उमेश सिंह से उन्हें कड़ी टक्कर मिल रही है।

इसे भी पढ़ें: RJD को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने राजनीति से छुट्टी लेने की घोषणा की

नाथनगर

भागलपुर की नाथनगर विधानसभा सीट पर जेडीयू के लक्ष्मीकांत मंडल और राजद ने राबिया खातून को मैदान में उतारा है। लेकिन, महागठबंधन से नाराज जीतनराम मांझी ने अपनी पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा से अजय राय पर दांव खेलकर मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश की। 21 अक्टूबर को हुए मतदान में दरौंदा सीट पर 43.20% वोटिंग हुई थी। नाथनगर विधानसभा उपचुनाव मतगणना के प्रथम राउण्ड में जदयू प्रत्याशी लक्ष्मीकांत मंडल 1458 वोट से आगे चल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: उपचुनाव के दिन भी महागठबंधन में आरोप-प्रत्याप, हम और वीआईपी ने राजद पर किया प्रहार

सिमरी बख्तियारपुर 

सहरसा की सिमरी बख्तियारपुर सीट जेडीयू के दिनेश चंद्र यादव के मधेपुरा से सांसद बनने के बाद खाली हुई थी। सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट से जेडीयू ने पूर्व विधायक अरुण यादव और आरजेडी ने जफर आलम के बीच की मुख्य लड़ाई है। 21 अक्टूबर को हुए मतदान में दरौंदा सीट पर 52.50% वोटिंग हुई थी। मतगणना के दूसरे राउण्ड में जदयू के अरुण कुमार 4039 वोट से आगे चल रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: बिहार: लोकसभा की एक और विधानसभा की पांच सीटों पर मतदान जारी, बाठ बजे तक 4.25 प्रतिशत मतदान

किशनगंज

किशनगंज सीट पर भी दिलचस्प मुकाबला है। सांसद चुने जाने के बाद कांग्रेस के डॉ. जावेद ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। यहां हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस ने डॉ. जावेद की मां सईदा बानो को उम्मीदवार बनाया तो राजग की ओर से बीजेपी ने स्वीटी सिंह पर तीसरी बार भरोसा जताया। 21 अक्टूबर को हुए मतदान में दरौंदा सीट पर 59.18% वोटिंग हुई थी। मतगणना के दूसरे राउण्ड में भाजपा की स्वीटी सिंह 4047 वोटों के साथ आगे चल रही है। वहीं एआईएमआईएम उम्मीदवार 3113 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर है। 

इसे भी पढ़ें: आचार संहिता उल्लंघन के मामले में बिहार BJP अध्यक्ष संजय जायसवाल पर FIR दर्ज

बेलहर

जेडीयू विधायक गिरिधारी यादव के सांसद बनने के कारण खाली हुई इस सीट पर जेडीयू के लालधारी यादव प्रत्‍याशी हैं। महागठबंधन ने आरजेडी के रामदेव यादव को मैदान में उतारा है। जदयू और राजद के अलावा यहां दो अन्य प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। कुछ चार प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। 21 अक्टूबर को हुए मतदान में दरौंदा सीट पर 53.49% वोटिंग हुई थी। दूसरे राउंड के बाद राजद के रामदेव यादव 3448 वोट से आगे चल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव किसके नेतृत्व में लड़ा जाएगा? गिरिराज ने दिया चौंकाने वाला बयान

समस्तीपुर लोकसभा

लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान के भाई रामचंद्र पासवान के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। राजग के घटक दल लोक जनशक्ति पार्टी के प्रिंस राज का मुकाबला महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अशोक कुमार से है। 21 अक्टूबर को हुए मतदान में दरौंदा सीट पर 45.00% वोटिंग हुई थी। समस्तीपुर लोकसभा सीट पर लोजपा आगे चल रही है। शुरुआती रूझानों में समस्तीपुर लोकसभा से लोजपा प्रत्याशी प्रिंस राज आगे चल रहे हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़