Gujarat: क्रिसमस पर चर्च, इमारतें हुईं रोशन, लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 25, 2022

अहमदाबाद। पूरे गुजरात में ईसाई समुदाय के सदस्यों ने क्रिसमस के अवसर पर प्रार्थना की और मध्यरात्रि की प्रार्थना में हिस्सा लिया। इस अवसर पर गिरजाघर, मॉल और अन्य इमारतें रंग-बिरंगी रोशनी से सराबोर नजर आए। बड़ी संख्या में लोग एक-दूसरे को बधाई देने के लिए निकले और कई लोगों ने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के घर जाकर उत्सव में हिस्सा लिया तथा उपहारों का आदान-प्रदान किया। यह क्रम शनिवार देर रात से शुरू होकर रविवार को भी जारी रहा।

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu में धूमधाम, उल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस

इस बार लोगों ने भव्य जश्न मनाने का मौका नहीं छोड़ा। कुछ देशों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को कहा कि भारत यात्रा पर आने वाले चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड के यात्रियों में कोविड-19 का पता लगाने के लिए आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य होगी।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी