सरदार पटेल की विरासत को आगे बढ़ा रहा गुजरात, PM मोदी बोले- राष्ट्र प्रथम हमारा जीवन मंत्र है

By अनुराग गुप्ता | Oct 15, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सौराष्ट्र पटेल सेवा समाज द्वारा बनाए गए होस्टेल फेज -1 (कुमार छात्रावास) के भूमिपूजन का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सौराष्ट्र पटेल सेवा समाज द्वारा आज विजयादशमी को एक पुण्य कार्य का शुभारंभ हो रहा है। मैं आप सभी को और पूरे देश को विजयादशमी की हार्दिक बधाई देता हूं। 

इसे भी पढ़ें: बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पंडाल में तोड़फोड़, 3 लोगों की हुई मौत, शुभेंदु अधिकारी ने PM मोदी को लिखा पत्र

प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान राम के अनुसरण का अर्थ है- मानवता का और ज्ञान का अनुसरण। इसलिए गुजरात की धरती से बापू ने रामराज्य के आदर्शों पर चलने वाले समाज की कल्पना की थी। उन्होंने कहा कि भारत इस समय अपनी आजादी के 75वें वर्ष में है। ये अमृतकाल हमें नए संकल्पों के साथ ही, उन व्यक्तित्वों को याद करने की भी प्रेरणा देता है, जिन्होंने जनचेतना जागृत करने में बड़ी भूमिका निभाई। आज की पीढ़ी को उनके बारे में जानना बहुत आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग गुजरात के बारे में कम जानते हैं, उन्हें मैं आज वल्लभ विद्यानगर के बारे में भी बताना चाहता हूं। आप में से काफी लोगों को पता होगा, ये स्थान, करमसद-बाकरोल और आनंद के बीच में पड़ता है।

यहां सुने पूरा संबोधन:-

प्रमुख खबरें

Asian Games से बाहर हुए MMA फाइटर Varun Sanyal, वजन घटाते समय बिगड़ी तबीयत

प्रधानमंत्री की मां हो या गरीब की... Indore Mimicry Row पर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान

Corbett Literature Festival का पहला संस्करण 6 अक्टूबर से होगा शुरू

खराब Gut Health सुधारने के चक्कर में ज्यादा Fiber और Probiotics लेना बढ़ा सकता है पेट की दिक्कत