Gujarat: BSF जवान की बेटी की आपत्तिजनक वीडियो किया प्रसारित, विरोध करने पर सात लोगों ने की हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 27, 2022

खेड़ा। बेटी के आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने का विरोध करने पर गुजरात के खेड़ा जिले में एक परिवार के सात सदस्यों ने एक बीएसएफ जवान की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि बीएसएफ जवान अपनी नाबालिग बेटी की आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का विरोध करने के लिए आरोपियों के घर गया था। उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार रात करीब 10 बजे हुई और सात आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। बीएसएफ जवान मेलाजी वाघेला, उसकी पत्नी और बेटा जिले के नडियाद तालुक के चकलासी गांव में दिनेश जादव के घर गए थे।

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Speaker ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल में “कंबल बैंक” का उद्घाटन किया

अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), 307 (हत्या का प्रयास), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 504 (जानबूझकर अपमान करना) और 143 (गैरकानूनी रूप से एकत्रित) होने के तहत रविवार रात को एक प्राथमिकी दर्ज की गयी। उन्होंने बताया कि सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम सबूत एकत्रित कर रही है। पुलिस अधीक्षक राजेश गढ़िया ने बताया कि यह घटना तब हुई, जब वाघेला मेहसाणा में अंबासन से राजस्थान के बाड़मेर में अपने तबादले से पहले छुट्टी पर परिवार से मिलने आया था।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार