गुजरात के पाटीदार नेता नरेश पटेल से मिले प्रशांत किशोर, बोले- कई दलों के नेताओं से हुई अनौपचारिक मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2022

राजकोट। गुजरात के प्रभावशाली पाटीदार नेता नरेश पटेल ने शनिवार को कहा कि उन्होंने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ मुलाकात की थी, हालांकि, गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले वह किस राजनीतिक दल में शामिल हो सकते हैं, इसे लेकर उन्होंने अंतिम फैसला नहीं किया है। नरेश पटेल के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों के बीच पाटीदार नेता ने कहा कि श्री खोडलधाम मंदिर ट्रस्ट द्वारा जनता के बीच एक सर्वेक्षण कराया जा रहा है, जिसके आधार पर वह फैसला करेंगे कि किस पार्टी के साथ जुड़ना है। 

उल्लेखनीय है कि पाटीदार समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन का नेतृत्व करने वाले एवं गुजरात प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने हाल में नरेश पटेल को कांग्रेस में शामिल करने में हो रही देरी पर सवाल उठाया था। गुजरात में पाटीदार समुदाय की आबादी 11-12 प्रतिशत है जो राज्य में कई विधानसभा सीटों के परिणाम को प्रभावित कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: मिशन गुजरात में जुटी भाजपा, इस प्लान के तहत हो रही जीत की तैयारी 

राजकोट हवाई अड्डे पर उतरने के बाद पटेल ने संवाददातओं कहा, मैं कल (शुक्रवार) दिल्ली में एक वैवाहिक समारोह में शरीक हुआ, जहां कई दलों के नेताओं से मुलाकात हुई। मैं खासतौर पर किसी का नाम नहीं लूंगा। मैं इस तथ्य से भी इनकार नहीं करता कि मैंने प्रशांत किशोर से भी मुलाकात की। शादी समारोह में मैंने उनसे मुलाकात की लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि मैं दो मई को कांग्रेस में शामिल होने जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि शादी समारोह में नेताओं से हुई मुलाकात आधिकारिक नहीं बल्कि अनौपचारिक थी।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद