मिशन गुजरात में जुटी भाजपा, इस प्लान के तहत हो रही जीत की तैयारी

CR patil
Twitter
अंकित सिंह । Apr 22 2022 2:56PM

कार्यकर्ताओं को उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रखने के लिए पार्टी की ओर से कई योजनाएं बनाई गई हैं। इन सबके बीच प्रदेश पार्टी अध्यक्ष सीआर पाटिल ने कार्यकर्ताओं से साफ तौर पर कह दिया है कि वह 2 से 4 मई तक आराम कर लें, इसके बाद उन्हें चुनाव तक लगातार काम करने के लिए तैयार रहना होगा।

गुजरात में इस साल विधानसभा के चुनाव प्रस्तावित है। इसको लेकर सत्तारूढ़ भाजपा ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी है। भाजपा के लिए यह चुनाव बेहद ही महत्वपूर्ण है। गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटील लगातार कार्यकर्ताओं को अलग-अलग तरह का निर्देश दे रहे हैं। इसके साथ ही वे खुद कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं और सरकार तथा संगठन के बारे में फीडबैक ले रहे हैं। खबर के मुताबिक सीआर पाटील गुजरात के हर जिले में एक दिन गुजारेंगे। इस दौरान वहां पार्टी और सरकार के बीच तालमेल की भी कोशिश करेंगे। गुजरात चुनाव के लिए भाजपा की तैयारियों को इस रूप में भी देखा जा सकता है कि 5 राज्यों में चुनावी नतीजे आने के ठीक अगले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात का दौरा करके रोड शो भी कर चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें: जहांगीरपुरी में खूब हो रहा सियासी जुटान, धरती से आसमान तक...चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

कार्यकर्ताओं को उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रखने के लिए पार्टी की ओर से कई योजनाएं बनाई गई हैं। इन सबके बीच प्रदेश पार्टी अध्यक्ष सीआर पाटिल ने कार्यकर्ताओं से साफ तौर पर कह दिया है कि वह 2 से 4 मई तक आराम कर लें, इसके बाद उन्हें चुनाव तक लगातार काम करने के लिए तैयार रहना होगा। यानी कि कार्यकर्ताओं को 3 दिन की छुट्टी दी जा रही है। भाजपा इस बार मजबूती से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। भाजपा को पिछले बार विधानसभा के चुनाव में सिर्फ 99 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। यही कारण है कि पार्टी ने इस बार पहले से ही अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। भाजपा इस बार लगातार छठी बार सरकार में वापसी के लिए कोई गुजरात में दांव ठोक रही है। 

इसे भी पढ़ें: जहांगीपुरी हिंसा के मास्टरमाइंड अंसार का TMC कनेक्शन? बीजेपी का दावा- शुभेंदु अधिकारी की कार पर हमला करने वालों में था शामिल

गुजरात में पार्टी कार्यकर्ताओं को छुट्टी पर भेजे जाने का फैसला सराहनीय बताया जा रहा है। पांच राज्यों में से चार राज्यों में मिली जीत से पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित है। यही कारण है कि उत्साह के साथ साथ ऊर्जा से भरपूर होकर वह पार्टी के कामों में जुट जाएंगे। सीआर पाटिल ने बताया कि गुजरात में पार्टी ने 9 विधानसभा के उपचुनाव में जीत हासिल की है। इसके अलावा जिला पंचायत और नगर पालिका चुनाव में भी जीत हासिल की है। पार्टी के कार्यकर्ता केंद्र सरकार की और राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने में जुटे हुए हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़