Gujarat: कांग्रेस में नहीं थम रहा इस्तीफे का सिलसिला, अब अरविंद लदानी ने छोड़ी विधायकी, BJP में हो सकते हैं शामिल

By अंकित सिंह | Mar 06, 2024

गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पोरबंदर विधायक अर्जुन मोढवाडिया के इस्तीफे के ठीक दो दिन बाद आज एक और कांग्रेस विधायक ने इस्तीफा दे दिया। माणावदर सीट से विधायक अरविंद लदानी ने आज यहां राज्य विधानसभा अध्यक्ष शंकरभाई चौधरी को उनके आवास पर अपना इस्तीफा सौंप दिया। लदानी ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया। वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कांग्रेस नेता का ताजा इस्तीफा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के गुजरात आगमन से एक दिन पहले हुआ है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस नेता अर्जुन मोढवाडिया ने गुजरात विधानसभा से दिया इस्तीफा, बीजेपी में शामिल होने की संभावना

अर्जुन मोढवाडिया पार्टी से इस्तीफा देने के एक दिन बाद मंगलवार को पार्टी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अंबरीश डेर के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये थे। दोनों नेता यहां भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय ‘कमलम’ में कई अन्य नेताओं के साथ भाजपा में शामिल हुये। गुजरात में भाजपा सरकार में है। प्रदेश भाजपा प्रमुख सी आर पाटिल ने उन्हें भगवा टोपियां एवं पट्टे पहनाकर पार्टी में शामिल किया। मोढवाडिया और डेर ने अयोध्या में जनवरी में राम मंदिर में हुये प्राण प्रतिष्ठा समारोह का ‘बहिष्कार’ करने के कांग्रेस के निर्णय से सोमवार को नाराजगी प्रकट करते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। 

प्रमुख खबरें

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह

बॉडी कैम, फेशियल रिकग्निशन, ड्रोन और 35,000 जवान, CJP के जंतर-मंतर 2.0 प्रदर्शन से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस की चाक-चौबंद तैयारी

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान