किसान आंदोलन का खालिस्तानी कनेक्शन उजागर ! आतंकी गुरपतवंत पन्नू ने कहा- योगी को ड्रोन और ट्रैक्टरों से डराओ

By नीरज कुमार दुबे | Oct 06, 2021

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के दौरान गाड़ियों के काफिले पर हमला करने वाले लोगों में से कुछ युवकों ने जो टी-शर्ट पहनी हुई थी उस पर कथित रूप से भिंडरावाले की तस्वीर छपी हुई थी। इससे संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। केंद्र के तीन कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ विरोध भड़काने का काम भी खालिस्तान की माँग करने वालों ने ही किया ताकि देश में अराजकता का माहौल बनाया जा सके। लखीमपुर में जो कुछ हुआ उसके पीछे भी इसी तरह की मानसिकता रखने वालों पर आरोप लगे। अब इन आरोपों को और बल तब मिल गया जब आतंकी संगठन करार दिये जा चुके सिख फॉर जस्टिस ने मारे गये किसानों के परिवार को 7500 डॉलर यानि लगभग साढ़े पांच लाख रुपए की मदद का ऐलान कर दिया। यही नहीं इस खालिस्तानी संगठन ने अपने समर्थकों से यह भी आह्वान किया है कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को डराने के लिए ड्रोन और ट्रैक्टरों का इस्तेमाल किया जाये।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom : लखीमपुर मामले में नया वीडियो वायरल, फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान वायुसेना ने दिखाई ताकत

गौरतलब है कि जो लोग केंद्र के तीन कृषि सुधार कानूनों का विरोध कर रहे हैं उन पर भी आरोप लगते रहे हैं कि खालिस्तान समर्थकों का सहयोग उन्हें मिल रहा है। यही नहीं 26 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जिस तरह की हिंसा हुई थी उसके पीछे भी खालिस्तान की माँग करने वाले लोग बताये गये थे।

प्रमुख खबरें

बिना कारण बताए Arrest करना गैरकानूनी, Supreme Court ने कहा- यह मौलिक अधिकार का उल्लंघन

BIADA MD नवीन कुमार ने IMC Gaya के निर्माण कार्यों का किया स्थल निरीक्षण

Meerut में Nitin Nabin की युवाओं को सलाह, नशे और शॉर्टकट से दूर रहकर देशहित को सर्वोपरि रखें

Finance Ministry ने बैंक कर्मचारियों से हड़ताल टालने और बातचीत से हल निकालने को कहा