Punjab AAP MLA Death | पंजाब में लुधियाना पश्चिम के आप विधायक गुरप्रीत गोगी ने गलती से खुद को गोली मार ली, मौके पर ही मौत

By रेनू तिवारी | Jan 11, 2025

पंजाब: आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक गुरप्रीत गोगी की शुक्रवार देर रात को गोली लगने मौत हो गयी। उन्होंने गलती से खुद को गोली मार ली, पंजाब पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की। घटना कथित तौर पर आधी रात के आसपास हुई। गोगी को दयानंद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (डीएमसी) ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) जसकरण सिंह तेजा ने कहा, "घटना आधी रात के आसपास हुई, और जब उन्हें डीएमसी अस्पताल लाया गया तो उन्हें मृत घोषित कर दिया गया..."

रिपोर्ट के अनुसार, लुधियाना पश्चिम से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी अपनी लाइसेंसी पिस्तौल साफ करते समय गलती से गोली लगने से मारे गए। घटना देर रात की है। उन्हें घायल अवस्था में डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बाद में उनकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: Lal Bahadur Shastri Death Anniversary: आज भी राज बना हुआ है लाल बहादुर शास्त्री की मौत का कारण, डेढ़ साल रहे भारत के पीएम

आप नेताओं ने शोक जताया

गोगी की मौत पर कई राजनीतिक नेताओं ने दुख जताया है। वे शोक व्यक्त करने के लिए लुधियाना स्थित उनके आवास पर पहुंच रहे हैं।

मनीष सिसोदिया ने गोगी के निधन पर जताया दुख

आप नेता मनीष सिसोदिया ने एक्स पर पोस्ट किया "लुधियाना पश्चिम, पंजाब से हमारे साथी और माननीय विधायक गुरप्रीत गोगी जी के निधन की खबर बेहद दुखद है। गोगी जी ने हमेशा लोगों के कल्याण के लिए काम किया। उनका निधन हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। इस दुख की घड़ी में हमारी पूरी संवेदनाएं उनके परिवार और चाहने वालों के साथ हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Ludhiana AAP MLA Gurpreet Gogi की गोली लगने से मौत, पुलिस ने शुरू की जाँच

पंजाब आप अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "इस कठिन समय में शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। उन्हें इस दर्दनाक नुकसान को सहने की शक्ति मिले। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी महान आत्मा को शांति मिले।"

अपनी मृत्यु से कुछ घंटे पहले, गोगी ने 'बुड्ढा नाला' की सफाई के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान और आप सांसद बलबीर सिंह सीचेवाल के साथ बैठक की थी। 2022 में कांग्रेस छोड़ने के बाद गोगी आप में शामिल हो गए। उन्होंने उस साल लुधियाना पश्चिम सीट से दो बार के विधायक भारत भूषण आशु को राज्य विधानसभा चुनाव में हराया था। उनकी पत्नी सुखचैन कौर गोगी ने पिछले महीने नगर निगम चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi