UN में Guterres की बड़ी चेतावनी, America-Israel हमले से Middle East में बड़े युद्ध का खतरा

By अभिनय आकाश | Mar 01, 2026

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपातकालीन बैठक के दौरान संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने संयुक्त राज्य अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच जारी हमलों की निंदा की है। अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर किए गए संयुक्त हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय विश्व व्यवस्था एक बार फिर लड़खड़ा गई। ईरान ने जवाबी हमला करते हुए मध्य पूर्व में गतिरोध पैदा कर दिया है और एक और युद्ध के कगार पर खड़ा कर दिया है। इन हमलों को"अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताते हुए, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मृत्यु से संबंधित खबरों पर टिप्पणी करने से परहेज किया।

इसे भी पढ़ें: खामनेई की मौत के बाद ईरान में नए खलीफा को लेकर बड़ी खबर! हिली दुनिया

उन्होंने आगे कहा कि मैं सभी पक्षों से आग्रह करता हूं कि वे तुरंत बातचीत की मेज पर लौटें, विशेष रूप से ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर। सदस्य देशों से अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत अपने दायित्वों का पालन करने का आह्वान करते हुए, गुटेरेस ने देशों से "जिम्मेदारी से और मिलकर काम करने" का आग्रह किया ताकि क्षेत्र और हमारी दुनिया को संकट के कगार से वापस लाया जा सके।

प्रमुख खबरें

New Friends Colony में आग का खौफनाक मंजर, Fire Brigade के जांबाजों ने 8 लोगों को मौत के मुंह से निकाला

Malviya Nagar Fire कांड में CM Dhami का बड़ा एक्शन, शेफ Negi की गिरफ्तारी पर Delhi CM को मिलाया फोन

Astrology Tips: कुंडली में सूर्य को करें मजबूत, Job-Promotion में आ रही हर बाधा होगी दूर

New Delhi में S Jaishankar की इंडोनेशियाई विदेश मंत्री Sugiono से वार्ता, Defence-Trade समेत कई क्षेत्रों में बढ़ेगा सहयोग