ग्वालियर बीजेपी के महानगर अध्यक्ष का वीडियो हुआ वायरल,जूते पहन कर दी पुष्पांजलि और पूर्णाहुति

By सुयश भट्ट | Aug 31, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के बीजेपी अध्यक्ष अपनी गलती के चलते विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल सुंदरकांड पाठ में जूते पहनकर शामिल होने पर कमल माखीजानी विपक्ष के निशाने पर हैं। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे नजर आ रहा है कि पाठ खत्म होने के बाद जब आहूति की बारी आई, तब भी उन्होंने जूता नहीं उतारा। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता के के मिश्रा ने कहा है कि देख लो हिंदुत्व के ठेकेदार का कारनामा।

इसे भी पढ़ें:कर्ज से जूझ रही मध्य प्रदेश सरकार, फिर से 2 हजार करोड़ रुपए का लेने जा रही कर्जा

आपको बता दें कि सोमवार को ग्वालियर में भी बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर समारोह आयोजित किया गया था। कुशाभाऊ ठाकरे को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ-साथ उनके लिए एक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया था।

इसे भी पढ़ें:स्कूल और कॉलेज के शिक्षक , स्टाफ और 18 साल से अधिक छात्रों के लिए लगा है विशेष वैक्सीनेशन कैम्प 

वहीं सुंदरकांड समाप्त होने के बाद जब पुष्पांजलि और पूर्णाहुति के लिए सभी को बुलाया गया तो जयभान सिंह पवैया ने तो जूते उतार दिए और उनके साथ वहां खड़े करीब 20 से 25 लोगों में किसी के भी पैर में जूते नहीं थे। सिर्फ बीजेपी महानगर अध्यक्ष कमल माखीजानी जूते पहने हुए ही पुष्पांजलि अर्पित करते दिखे।

प्रमुख खबरें

Devi Bhagavata Purana: सालों के इंतजार के बाद ऐसे बना शेर मां दुर्गा का दिव्य वाहन

Asian Games से पहले Team India की किट और Hotel पर बवाल, BCCI को खुद संभालनी पड़ी व्यवस्था

Hazari Prasad Dwivedi के साहित्य में मनुष्य और लोक चेतना ही मुख्य लक्ष्य: डॉ. अरविंदाक्षन

BRICS की सफलता और Mecca Pact की विफलता देख Bangladesh ने बदला रुख, नवंबर में India आने को आतुर हैं PM Tarique Rahman