शराब तस्करी को लेकर पहले ही नीतीश को आगाह किया था:लालू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2021

पटना|  राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने सोमवार को दावा किया कि बिहार में शराबबंदी के समय उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आगाह किया था कि अन्य राज्यों से शराब की तस्करी रोक पाना काफी मुश्किल होगा पर उन्होंने (नीतीश) इसे सफलतापूर्वक लागू करने का भरोसा दिया था।

इसे भी पढ़ें: बिहार में न्यायाधीश पर पुलिसकर्मियों ने हमले का किया प्रयास, उच्च न्यायालय में डीजीपी तलब

लालू प्रसाद ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान शराब तस्करी के मामले में बिहार की तुलना एक ‘‘टापू’’ के रूप में करते हुए आरोप लगाया कि चारों तरफ से इसकी तस्करी हो रही है और अब राजस्व भी हासिल नहीं हो पा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि लोग मर रहे हैं और शराब की होम डिलीवरी हो रही है। राजद सुप्रीमो के छोटे पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव ने भी शराबबंदी की विफलता का आरोप लगाते हुए पुलिस व राज्य सरकार पर निशाना साधा।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह शराबबंदी को वापस लिए जाने के पक्षधर हैं, लालू ने कहा, ‘‘यह उनको (राज्य सरकार) फैसला करना है। हमने बहुत पहले कहा था कि कार्यान्वयन में कठिनाइयों को ईमानदारी से स्वीकार किया जाना चाहिए और इस कदम को वापस लिया जाना चाहिए।’’

राजद सुप्रीमो, जिनका हाल में बिहार विधानसभा की दो सीटों के लिए उपचुनाव के दौरान अपने पुराने सहयोगी दल कांग्रेस से मतभेद उभरकर सामने आया था, से दिवंगत लोजपा नेता रामविलास पासवान के पुत्र चिराग पसवान को लेकर उनकी पार्टी की आगे की योजना के बारे में पूछे जाने पर दावा किया, ‘‘हम सब एकजुट हैं। राजद, कांग्रेस, चिराग पासवान...।

इसे भी पढ़ें: शराब पर प्रतिबंध समाज के हित में है: नीतीश कुमार

प्रमुख खबरें

पहले प्यार और अपनापन, फिर अचानक दूरी... क्या आप भी Puffer Fishing के शिकार हो रहे हैं?

South 24 Parganas में पूजा समिति विवाद में BJP कार्यकर्ता की मौत, जांच शुरू

Gurugram में Traffic जाम! 25 अगस्त को WFH का आदेश, School भी बंद

Kolathur Result: मद्रास हाईकोर्ट पहुंचे MK Stalin, टीवीके के वीएस बाबू की जीत को चुनौती और ईवीएम पर सवाल