RBI की सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, आधे स्टार्टअप्स नए तरह के प्रॉडक्ट पर कर रहे है काम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 01, 2020

मुंबई। रिजर्व बैंक के एक सर्वेक्षण का निष्कर्ष है कि भारत में करीब 50 प्रतिशत स्टार्टअप कंपनियां नए प्रकार के उत्पादों पर काम कर रही है और 20 प्रतिशत ने अपने उत्पादों को पेटेंट कराने के आवेदन कर रखे हैं। नवंबर-अप्रैल 2018-19 में किए गए इस सर्वे में कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, दिल्ली और तमिलनाडु की 1,246 स्टार्टअप इकाइयों को शामिल किया गया। 

सर्वे रपट के अनुसार इनमें 50 प्रतिशत इकाइयां कृषि, डाटा एवं विश्लेषण, शिक्षा, स्वास्थ्य , सूचना प्रौद्योगिकी/समाधान और विनिर्माण क्षेत्र की थी। इनमें से एक चौथाई इकाइयों का सालाना कारोबार 10 लाख रुपये तक था। सर्वे में 20 प्रतिशत स्टार्टअप ने आय होने का कोई उल्लेख नहीं किया। औसतन पांच में से एक इकाई ने अपनी आय एक करोड़ रुपये सालाना से ऊपर बतायी। 

इसे भी पढ़ें: वैश्विक संकेतों से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 250 अंक से अधिक की तेजी

केवल 14 प्रतिशत स्टार्टअप ने कहा कि उनके यहां पहले छह माह में 10 से ज्यादा लोग काम करते थे। सर्वे में 36 प्रतिशत ने कहा कि उन्हें बैंक और अन्य संस्थाओं से कर्ज मिला हुआ है। 70 प्रतिशत इकाइयां तीन साल से काम कर रही थीं।

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट