पहला शतक जड़ने के बाद भावुक हुए हनुमा विहारी, पिता को किया याद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2019

किंग्स्टन। भारत के हनुमा विहारी ने पहला टेस्ट शतक अपने दिवंगत पिता को समर्पित किया और साथ ही गेंदबाज इशांत शर्मा का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पारी के दौरान दूसरे छोर पर उनका साथ निभाया। विहारी ने 13 साल पहले अपने पिता को खो दिया था जिसके बाद उन्होंने फैसला किया था कि वह पहला शतक उन्हें समर्पित करेंगे। उन्होंने साथ कहा कि इशांत ने दूसरे छोर पर उनका अच्छा साथ निभाया। 

इसे भी पढ़ें: क्रिकेट जगत में फिर दस्तक देगा ‘सायमंड्स’ का बल्ला!

इशांत (80 गेंद में 57 रन) के साथ उन्होंने अपना पहला शतक जमाया और 28.3 ओवर में आठवें विकेट के लिये 112 रन की भागीदारी कर वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को हताश किया। विहारी ने कहा कि खुश हूं कि शतक बना सका और इसका श्रेय इशांत को दिया जाना चाहिए। उसने आज एक बल्लेबाज की तरह टिककर बल्लेबाजी की। वह जिस तरह से खेल रहा था, हम चर्चा करते रहे कि एक गेंदबाज कैसा खेल रहा है और उसके अनुभव ने सचमुच काफी मदद की। 

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!