हनुमानजी हमेशा इन राशियों पर रखते हैं विशेष कृपा, धन की नहीं होती कमी, कहीं आपकी राशि तो नहीं है

By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 15, 2024

हिंदू मान्यताओं के अनुसार हनुमानजी आज भी पृथ्वी पर भ्रमण करते हैं। हनुमान जी अष्ट चिरंजीवों में से एक हैं और कलयुग में सबसे ज्यादा पूजे जाने वाले देवता है। जो व्यक्ति हनुमानजी का आराधना करता है उसकी सारी मनोकामना बहुत जल्द पूर्ण होती है। बजरंगबली की कृपा से भक्तों के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। रामभक्त हनुमान की कृपा से व्यक्ति को हर एक तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है। ज्योतिष के अनुसार सभी 12 राशियों में कुछ राशियां ऐसी है जिन पर हनुमानजी की कृपा हमेशा रहती है। आइए जानते हैं आखिर वो कौन-सी राशि है जिनके ऊपर बजरंगबली की कृपा सदैव रहती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि के जातकों पर हनुमान जी कृपा होती है। यह राशि चक्र में पहली राशि मेष होती है और इस राशि के स्वामी ग्रह मंगल देव होते हैं। हनुमानजी इन राशि के जातकों को पर विशेष कृपा होती है, वहीं जीवन में हर एक भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है। हर एक काम में अच्छी सफलता प्राप्ति होती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के ऊपर हमेशा ही हनुमंत कृपा मिलती है। सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्यदेव होते हैं और सूर्यदेव हनुमानजी के गुरु हैं। इसीलिए इस राशि के जातकों पर विशेष कृपा होती है। इस राशि के जातकों को हनुमानजी की पूजा जरुर करनी चाहिए। इस राशि के जातकों तो समाज में अच्छे मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होती है। हनुमानजी कृपा रहने से पर इस राशि के लोग कठिन से कठिन काम करने से पीछे नहीं हटते हैं।

वृश्चिक राशि

इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह माने जाते हैं। वृश्चिक राशि के लोगों पर हनुमानजी की विशेष कृपा मिलती है। जिस वजह से इन्हें शानदार नौकरी, पद-प्रतिष्ठा और व्यापार में बढ़िया मुनाफा होता है। इन्हें हर क्षेत्र में सुख समृद्धि और प्रसिद्धि मिलती है। जीवन में ऐशोआराम और कई सुख-सुविधाएं प्राप्त होती है।

कुंभ राशि

बजरंगबली की प्रिय राशियों में से एक है कुंभ राशि। कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव होते हैं। जो भक्त हनुमानजी की पूजा-उपासना नियमित रुप से करता है उन्हें हनुमान के साथ शनिदेव की भी आशीर्वाद मिलता है। ऐसे जातकों का जीवन सुख-समृद्धि से परिपूर्ण होता है। भाग्य का साथ मिलता है।

प्रमुख खबरें

Rae Bareli पहुंचे Rahul Gandhi, व्यापारियों और वकीलों से मिलकर जानी समस्याएं

Gujarat Assembly के मानसून सत्र में पेश होंगे 9 अहम Bills, 11 सितंबर तक चलेगी कार्यवाही

Punjab में नशा तस्करी पर सवाल उठाने वाले ग्रामीण की मौत, Harpal Cheema पर FIR की मांग

Cauvery Dispute: Tamil Nadu को पानी देने के निर्देश के खिलाफ Supreme Court जाएगी कर्नाटक सरकार