50 साल के हुए दिग्गज शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद, ट्विटर पर शेयर की तस्वीर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 11, 2019

चेन्नई। भारत के दिग्गज शतरंज खिलाड़ी और पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद बुधवार को 50 बरस के हो गए। चेन्नई में जन्मा यह दिग्गज खिलाड़ी अपने जन्मदिन का जश्न अपने परिवार के साथ मना रहा है। आनंद ने अपनी और अपने बेटे की तस्वीर ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, ‘‘हम एक साथ हैं। हां, कल केक कटेगा।’’

इसे भी पढ़ें: निशानेबाज रवि कुमार डोपिंग टेस्ट में निकले पॉजिटिव, कहा- यह बहुत बड़ी गलती थी

आनंद के जन्मदिन के मौके पर किताब ‘माइंड मास्टर’ का भी विमोचन होगा जिसे इस दिग्गज खिलाड़ी ने खेल लेखिका सोसन नाइनन के साथ मिलकर लिखा है। शतरंज में भारत के शीर्ष खिलाड़ी और देश के पहले ग्रैंडमास्टर आनंद ने कई खिलाड़ियों को इस खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया है। आनंद ने पहली बार विश्व शतरंज चैंपियनशिप 2000 में जीती। उन्होंने 2003 और 2017 में विश्व रेपिड शतरंज चैंपियनशिप भी जीती।

प्रमुख खबरें

ACC Battery विनिर्माण के लिए Reliance Industries समेत 22 कंपनियों ने लगाई बोली

Nvidia के CEO Jensen Huang की कुर्सी खतरे में, कंपनी के 600 अरब डॉलर डूबे

Ghaziabad CBI Court से Azam Khan को झटका, Jauhar University केस में ED को मिली 4 दिन की रिमांड

ZEEL Board ने 600 करोड़ रुपये के Share Buyback प्रस्ताव को दी मंजूरी