हरभजन ने मोहम्मद आमिर को दिया मुंहतोड़ जवाब, इमरान से की तमीज सिखाने वाले स्कूल खोलने की अपील

By अनुराग गुप्ता | Oct 29, 2021

नयी दिल्ली। आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर-12 मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था। यह पाकिस्तान की भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप में पहली जीत थी। इस जीत के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद आमिर ने पूर्व भारतीय खिलाड़ी हरभजन सिंह को जमकर ट्रोल किया। जिसका उन्होंने मुंहतोड़ जवाब देते हुए मोहम्मद आमिर को फिक्सर तक बता डाला। 

इसे भी पढ़ें: भारत और पाकिस्तान फाइनल में दोबारा आमने-सामने होंगे तो यह शानदार होगा: सकलेन 

हरभजन सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस लड़ाई की पूरी दास्तां सुनाई। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने हमें बॉलिंग, बैटिंग हर चीज में हराया और हमने इसे स्वीकार भी किया। मैं और शोएब अख्तर दोनों ही मीडिया के लिए काम करते हैं। मैं अपनी टीम को सपोर्ट करता हूं और वो अपनी। मैं अपनी टीम की बड़ाई करता हूं और वो अपनी टीम की करता है। मेरा और उसके बीच में जो कुछ है वो चलता है, बहुत सालों से चलता है। इसी बीच एक और बंदा कूद पड़ा मोहम्मद आमिर। वो है कौन ?

उन्होंने कहा कि मेरी और शोएब की बहुत पुरानी बातचीत है। हम एक-दूसरे के खिलाफ खेले हैं। जानते हैं एक-दूसरे को। इस दौरान हरभजन सिंह ने शोएब अख्तर के साथ की बातचीत का जिक्र किया। 

इसे भी पढ़ें: T20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया, डेविड वार्नर ने खेली अर्धशतकीय पारी 

हरभजन ने कहा कि आमिर की यह औकात नहीं है कि मैं उससे बात करूं। उसने विश्व क्रिकेट के लिए जो काला धब्बा लगाया है उसे कोई भूल नहीं पाएगा। जो बंदा क्रिकेट को बेच दिया, अपने देश को बेच दिया, अपने इमान को बेच दिया, लॉर्ड्स में नो बॉल करके। उससे अगर मैं मथ्था मारूं तो शायद गलती मेरी होगी। क्योंकि आप जाहिल हो, जाहिल ही रहोगे।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट