हरदीप पुरी बोले- पूरी तरह से दक्षिणपंथी नहीं है मोदी सरकार, 'कांग्रेस मुक्त भारत' पर दिया बड़ा बयान

By अंकित सिंह | May 07, 2022

2014 में भाजपा अगर ताकतवर हुई तो उसमें 'कांग्रेस मुक्त भारत' का नारा अहम भूमिका में रहा। 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने 'कांग्रेस मुक्त भारत' का नारा दिया था जिसे पार्टी के छोट-बड़े कार्यकर्ताओं ने बुलंदियों से उठाया था। इन सब के बीच कांग्रेस को लेकर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बड़ा बयान दिया है। हरदीप पुरी ने साफ तौर पर कहा कि भाजपा कभी नहीं चाहती कि कांग्रेस पूरी तरह से गायब हो जाए क्योंकि इस देश को विपक्ष की जरूरत है। हरदीप पुरी के इस बयान को देखा जाए तो कहीं ना कहीं यह भाजपा के उस बयान से बिल्कुल अलग है जिसमें 'कांग्रेस मुक्त भारत' का नारा दिया गया था। हालांकि यह बात हुई सच है कि आप अगर किसी भाजपा नेता से कांग्रेस मुक्त नारे के बारे में पूछा जाता है तो उनकी तरफ से जवाब यही होता है कि हमें कुछ करने की जरूरत ही नहीं है, वह खुद कमजोर होते जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: संजय राउत बोले- देश में महंगाई बड़ी समस्या, प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री कुछ बोलने को तैयार नहीं

इसके साथ ही हरदीप पुरी ने एक और दिलचस्प बात कही। हरदीप पुरी ने दावा किया कि केंद्र के नरेंद्र मोदी सरकार पूरी तरह से दक्षिणपंथी सरकार नहीं है। आपको बता दें कि भाजपा पर लगातार दक्षिणपंथी होने का आरोप लगता है। लेकिन हरदीप पुरी का यह दावा अपने आप में उन लोगों को करारा जवाब है जो मोदी सरकार पर इस तरह के आरोप लगाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है जिसके 300 से ज्यादा लोकसभा सदस्य हैं और “लोग अगर अपनी पार्टी से नाखुश हैं तो उनका झुकाव भाजपा की तरफ होगा।” मोदी सरकार के बारे में उन्होंने कहा कि यह “पूरी तरह से एक दक्षिणपंथी सरकार नहीं है” और “दाएं, बाएं, इसके समर्थक, उसके विरोधी” ये सब सिर्फ नारे हैं।

प्रमुख खबरें

Political Drama के बाद फिर BSP में वापस कैसे लौटे Akash Anand? क्या है Mayawati का 2027 वाला प्लान?

Google Cloud India के अंतरिम प्रमुख बने अमित कुमार, शशिकुमार श्रीधरन ने छोड़ा पद

Dandiya Night Outfits: Garba Nights में ट्रेडिशनल लुक के लिए Bandhani Lehenga और Indo Western करें ट्राई

J&K में UCC लागू करने से इंकार करते हुए Omar Abdullah ने मोदी सरकार को दे डाली बड़ी चुनौती