धोनी के लिए हार्दिक ने की Emotional बातें, कहा- बुरे वक्त में माही ने दिया था साथ

By अंकित सिंह | Oct 19, 2021

भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी टी-20 विश्व कप में खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। भारत ने अपने 15 सदस्य टीम का ऐलान काफी पहले ही कर दिया था। इसमें एक खिलाड़ी हार्दिक पांड्या का भी हैं। हार्दिक पांड्या का फॉर्म फिलहाल भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय जरूर है। लेकिन हार्दिक पांड्या का मानना है कि यह आईसीसी टी20 विश्वकप उनके करियर की बड़ी जिम्मेदारी है। हार्दिक पांड्या का ऐसा इसलिए भी लगता है क्योंकि वह मानते हैं कि उनके लाइफ कोच और भाई महेंद्र सिंह धोनी की गैरमौजूदगी में एक फिनिशर की जिम्मेदारी उनके कंधों पर है। भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के साथ होने वाले मुकाबले से शुरू करेगी। 

इसे भी पढ़ें: धोनी को टीम में बनाये रखने का फैसला नियम जानने के बाद लेंगे : चेन्नई सुपर किंग्स

एक टीवी शो के दौरान विवादास्पद बयान के कारण निलंबित होने के बाद हार्दिक पांड्या काफी निराश चल रहे थे। जब 2019 में न्यूजीलैंड दौरे के दौरान उनकी टीम में वापसी हुई तो धोनी ने उनसे काफी बातचीत की थी। हार्दिक पांड्या ने यह भी बताया कि शुरू में मेरे लिए होटल में रूम नहीं था। फिर धोनी ने उनसे कहा कि तुम यहां आ जाओ। एमएस ने उनसे कहा कि वह बिस्तर पर नहीं सोते हैं। वह नीचे सो जाएंगे और मैं उनके बिस्तर पर सो जाऊं। हार्दिक ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ऐसे पहले व्यक्ति हैं जो हमेशा मेरे साथ थे। मुझे वहां गहराई से जानते हैं मैं उनके काफी करीब हूं और वह मुझे शांत भी रख सकते हैं।

 

प्रमुख खबरें

China और South Africa को बढ़ा भारतीय Export, BRICS देशों में 34 प्रतिशत तेजी

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team

Marathwada में सूखा घोषित करने की मांग, Rohit Pawar बोले- किसानों को मिले 50 हजार रुपये