गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या बोले, बल्ले से अधिक जिम्मेदारी उठाना चाहता हूं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2022

मुंबई। गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में सोमवार को यहां लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पांच विकेट की जीत दर्ज करने के बाद कहा कि वह बल्लेबाजी में अधिक जिम्मेदारी से खेलना चहते है। आईसीसी टी20 विश्व कप के बाद पहली बार प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेल रहे हार्दिक ने इस मैच में 28 गेंद में 33 रन की अहम पारी खेली और गेंदबाजी में बिना किसी सफलता के अपने चार ओवर का कोटा भी पूरा किया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 158 रन बनाये लेकिन गुजरात ने दो गेंद शेष रहते इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

इसे भी पढ़ें: तेलंगाना में किशोरी का शव बरामद, पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई

पावरप्ले में तीन ओवर में तीन विकेट लेने वाले इस गेंदबाज ने कहा कि हार्दिक उनसे लगातार चौथा ओवर करवाना चाहते थे लेकिन उन्होंने मना कर दिया। शमी ने कहा, ‘‘हार्दिक ने मुझ से लगातार चौथा ओवर डालने के बारे में पूछा लेकिन मैंने खुद उन्हें मना कर दिया।

प्रमुख खबरें

NIIT Learning Systems ने अमेरिकी कंपनी Blue Water Learning को 167 करोड़ रुपये में खरीदा

Jamia Millia Islamia ने छात्र संघ संविधान को दी मंजूरी, 15 मई तय की समयसीमा

UP MLC Election: 11 सीटों के नतीजे घोषित, BJP ने 6 और SP ने 5 पर दर्ज की जीत

Arunachal Pradesh सीमा पर हालात सामान्य, Pema Khandu बोले- सेना कर रही मजबूत सुरक्षा