कश्मीरी स्ट्रॉबेरी फसल की कटाई शुरू, इस बार ज्यादा बड़ी और रसदार है Strawberry

By नीरज कुमार दुबे | May 21, 2022

श्रीनगर। कश्मीर में बागवानी फसलों में से एक स्ट्रॉबेरी की कटाई का मौसम शुरू हो चुका है। हम आपको बता दें कि स्ट्रॉबेरी पहला फल है जो कश्मीर घाटी में छह महीने की कड़ाके की सर्दी के बाद उगता है। हालांकि इस बार कुछ गर्मी पड़ने और बारिश देर से होने की वजह से स्ट्रॉबेरी की उपज कम हुई है। श्रीनगर के बाहरी इलाके गासु खैम्बर गांव में इस समय प्रसिद्ध कश्मीरी स्ट्रॉबेरी फसल की कटाई का काम जोरशोर से चल रहा है। यहां आपको किसान स्ट्रॉबेरी से भरी टोकरियाँ लेकर खेतों में आते जाते या फसल की छँटाई करते दिखाई देंगे। यहां के किसानों की आजीविका का स्रोत सेब और स्ट्रॉबेरी ही हैं। इसी गासु खैम्बर इलाके में सेब के बाग भी हैं।

इसे भी पढ़ें: सेबी ने कश्मीर के लोगों को वित्तीय मामलों में जागरूक करने के लिए चलाया अभियान

वैसे तो स्ट्रॉबेरी की कटाई उत्तरी कश्मीर के तंगमर्ग और दक्षिण के कुछ हिस्सों में भी की जा रही है, लेकिन श्रीनगर के गासु खैम्बर इलाके की स्ट्रॉबेरी को सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि यह आकार में भी बड़ी होती है, रसदार भी ज्यादा होती है और स्वाद में भी उत्तम होती है। इस इलाके को स्ट्रॉबेरी विलेज के नाम से भी जाना जाता है। सिर्फ इसी इलाके से अकेले 2000 किलो स्ट्रॉबेरी की फसल छोटी-छोटी ट्रे में भरकर बाजारों में भेजी जाती है। प्रभासाक्षी संवाददाता ने इस स्ट्रॉबेरी विलेज में फसल की कटाई का जायजा लिया और स्ट्रॉबेरी उत्पादकों से बातचीत की तो सभी ने कहा कि इस फसल से हमें ज्यादा लाभ होता है। उल्लेखनीय है कि घाटी में स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र सरकार कई योजनाएं लेकर आई और युवाओं को भी इसमें फायदा दिखा जिससे वह इस ओर आकर्षित हुए।

प्रमुख खबरें

Mehbooba Mufti को मत मांगने के लिए बच्ची का इस्तेमाल करने पर कारण बताओ नोटिस जारी

BSF के जवान ने अज्ञात कारणों के चलते BSF चौकी परिसर में फाँसी लगाकर की आत्महत्या

SP ने आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने की कोशिश की, राम का अपमान किया: Adityanath

तापीय बिजली संयंत्रों के पास मानक के मुकाबले 68 प्रतिशत कोयले का भंडार: सरकारी आंकड़ा