Haryana: मानसिक रूप से कमजोर महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2024

हरियाणा के जींद जिले में मानसिक रूप से कमजोर महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

उसने बताया कि गढ़ी थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की महिला ने नौ फरवरी को शिकायत दर्ज कराई थी कि जब उनका परिवार किसी काम से बाहर गया हुआ था, तब उसी गांव के निवासी प्रवीण नाम का एक व्यक्ति उनके घर में घुस गया और मानसिक रूप से कमजोर उनकी देवरानी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

AI Impact Summit 2026 Day 4 LIVE UPDATES । AI समिट में आज पीएम मोदी, मुकेश अंबानी और सैम ऑल्टमैन करेंगे संबोधित

झारखंड एक नवजात शिशु, इसे सहारे की जरूरत, CM Hemant Soren ने मांगा केंद्र से Special Support

Phulera Dooj 2026: Radha Krishna की कृपा पाने का Golden Chance, जानें पूजा का मुहूर्त

Prabhasakshi Newsroom: Mission 2027 पर RSS, CM Yogi से मिले मोहन भागवत, चुनावी रणनीति पर चर्चा!