टोक्यो ओलंपिक में भारत की आबादी में 4.4 फीसदी की भागीदारी रखने वाले हरियाणा और पंजाब के सबसे ज्यादा खिलाड़ी

By अनुराग गुप्ता | Jul 21, 2021

नयी दिल्ली। ओलंपिक खेलों के लिए भारत ने अभी तक का सबसे बड़ा दल टोक्यो भेजा है। जहां पर उन्हें कई सारे मेडल जीतने की उम्मीद है। टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत की तरफ से 127 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। जिनमें से सबसे ज्यादा हरियाणा और पंजाब के एथलीट शामिल हैं। 

अंग्रेजी समाचार पत्र 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक टोक्यो ओलंपिक में हरियाणा के 31 और पंजाब के 19 अपनी किस्मत आजमाएंगे। हरियाणा और पंजाब के बाद ओलंपिक में सबसे ज्यादा भागीदारी तमिलनाडु की है। जहां के 11 खिलाड़ी शामिल हैं। इसके बाद केरल और उत्तर प्रदेश के 8-8 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं।भारत की कुल आबादी में 17 फीसदी के आसपास भागीदारी रखने वाले उत्तर प्रदेश की ओर से टोक्यो ओलंपिक में महज 6.3 फीसदी का योगदान है। जबकि आबादी में 2.6 फीसदी का भागीदारी निभाने वाले केरल की ओर से ओलंपिक में 6.3 फीसदी का योगदान है। 

इसे भी पढ़ें: टोक्यो ओलंपिक के लिए काशी के लाल का चयन, पूर्वांचल में उत्साह 

हरियाणा की बात की जाए तो टोक्यो ओलंपिक में शामिल होने वाली 19 महिला हॉकी खिलाड़ियों में से 9 हरियाणा से ताल्लुक रखती हैं। इसके अलावा 7 पहलवान, जिनमें 4 महिलाएं और 3 पुरुष हैं। चार बॉक्सर्स (3 पुरुष और एक महिला), चार शूटर्स (दो महिलाएं, दो पुरुष) शामिल हैं।जबकि पुरुष हॉकी टीम में पंजाब के 11 खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं दो शूटर (एक पुरुष और महिला), तीन एथलेटिक्स (दो पुरुष, एक महिला), दो महिला हॉकी टीम के सदस्य और एक बॉक्सर शामिल है।रिपोर्ट के मुताबिक तमिलनाडु के 5 एथलीट एथलेटिक्स में, तीन नौकायन में, दो टेबल टेनिस में और एक फेसिंग में हिस्सा लेंगे। केरल की बात की जाए तो 8 एथलीटों में से 6 एथलेटिक्स के ट्रैक और फील्ड इवेंट में शिरकत करेंगे। इसके अलावा एक तैराकी में और एक पुरुष हॉकी टीम में शामिल है। 

इसे भी पढ़ें: ओलंपिक विषय पर कोई विज्ञापन नहीं दिखाएगा Toyota, जानिए क्या है कारण? 

भारत ने 127 एथलीटों को टोक्यो ओलंपिक 2020 में हिस्सा लेने के लिए भेजा है। यह एथलीट तीरंदाजी, एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, बैडमिंटन, घुड़सवारी, तलवारबाजी, गोल्फ, जिमनास्टिक, हॉकी, जूडो, रोइंग, शूटिंग नौकायन, तैराकी, टेबल टेनिस, टेनिस, भारोत्तोलन और कुश्ती जैसे खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

प्रमुख खबरें

Lucknow में Shubman Gill और Ishan Kishan का शतकीय तूफान, Afghanistan के सामने 403 रनों का पहाड़

World Cup में Kylian Mbappé का धमाका, Giroud को पछाड़ बने France के Top Scorer

Share Market में Tata Motors पर बिकवाली का दबाव, Investors के अरबों रुपये डूबे

Bihar कैबिनेट का बड़ा फैसला: निवेश को रफ्तार, नियोजित शहरी विकास को मिलेगी नई उड़ान