खट्टर सरकार में ‘पेपर लीक माफिया‘ का केंद्र बना हरियाणा: रणदीप सुरजेवाला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली मनोहर लाल खट्टर सरकार में हरियाणा ‘पेपर लीक माफिया’ और ‘पेपर बेच माफिया’ का केंद्र बन गया है। उन्होंने जेईई (मुख्य) परीक्षा में एक निजी संस्थान द्वारा कथित तौर पर हेराफेरी किये जाने का हवाला देते हुए कहा कि सोनीपत में इस परीक्षा का पेपर लीक किया गया। सुरजेवाला ने एक बयान में कहा, ‘‘हरियाणा प्रदेश में एक तरफ बेरोजगारी की दर देश में सबसे अधिक 35 प्रतिशत को पार कर चुकी है, तो दूसरी ओर युवाओं के भविष्य को सरेआम बेचने का काला धंधा भाजपा-जजपा सरकार की नाक के नीचे लगातार फल-फूल रहा है।

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान में सरकार के गठन को एक दिन टाला गया, आज को होगा नयी सरकार का ऐलान

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता ने दावा किया, ‘‘पिछले सालों में लगातार 28 बार से अधिक अलग-अलग पदों के पेपर ‘पेपर लीक माफिया’ व ‘पेपर बेच माफिया’ के माध्यम से लीक हुए और बेचे गए। आज तक भाजपा-जजपा सरकार न तो इस माफिया का भंडाफोड़ कर पाई और न उस पर रोक लगा पाई और न ही उन्हें सजा दिलवा पाई। इस कारण पेपर लीक माफिया के हौसले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

राजस्थान AGTF ने Lawrence Bishnoi गिरोह के दो इनामी शूटर Jodhpur से दबोचे

China और South Africa को बढ़ा भारतीय Export, BRICS देशों में 34 प्रतिशत तेजी

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team