हरियाणा सरकार ने 2 आईएएस और 12 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2022

चंडीगढ़ । हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 2 आईएएस और 12 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। सहकारिता विभाग (नामित) के विशेष सचिव धर्मेंद्र सिंह को नगर निगम, सोनीपत का आयुक्त और जिला नगर आयुक्त, सोनीपत लगाया गया है।  अंबाला के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) हितेश कुमार मीणा को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, अंबाला के संपदा अधिकारी का कार्यभार सौंपा गया है।

स्थानांतरित किए गए एचसीएस अधिकारियों में कुरुक्षेत्र के जिला नगर आयुक्त भारत भूषण गोगिया को जिला नगर आयुक्त, रेवाड़ी लगाया गया है।  हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, अंबाला के संपदा अधिकारी अशोक कुमार-2 को यमुनानगर का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। नगर निगम, फरीदाबाद के संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश कुमार को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा पलवल के सिटी मजिस्ट्रेट का कार्यभार सौंपा गया है।

 

इसे भी पढ़ें: हरियाणा में कोरोना के मामलों में तेजी से हो रही वृद्धि के मद्देनजर सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति के संबंध में निर्देश जारी

 

उच्चतर शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) दिलबाग सिंह को हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, करनाल का जोनल प्रशासक लगाया गया है।संयुक्त निदेशक (प्रशासन) आयुष, हरियाणा हरबीर सिंह को जिला परिषद, रोहतक का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, कलानौर लगाया गया है।पंचकूला के सिटी मजिस्ट्रेट मुकुंद को अंबाला का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। अंबाला के सिटी मजिस्ट्रेट शिवजीत भारती को सहकारिता विभाग का उप सचिव लगाया गया है।

 

इसे भी पढ़ें: डरे नहीं-सजग रहें, नियमों की पालना करेंगे तो कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा कोरोना- स्वास्थ्य मंत्री

 

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के उप सचिव रोहित कुमार को जिला परिषद, सोनीपत का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, कथुरा लगाया गया है। आयुक्त, अंबाला मंडल, अंबाला कार्यालय में ओएसडी सिमरनजीत कौर को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग का उपसचिव लगाया गया है।

पलवल के सिटी मजिस्ट्रेट गौरव चौहान को पंचकूला का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। रेवाड़ी के सिटी मजिस्ट्रेट दीपक कुमार को उच्चतर शिक्षा विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया गया है। यमुनानगर के सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र शर्मा को रेवाड़ी का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।

प्रमुख खबरें

CWG 2026: मुक्केबाज Jadumani Mandengabam ने पक्का किया पदक, India की Medal Tally पहुंची 12 के पार

Indian Economy पर गहराता Balance of Payments संकट, जानिए क्यों RBI के हस्तक्षेप के बाद भी रुपया है Under Pressure

डाबर इंडिया का एकीकृत शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 15.3 प्रतिशत बढ़कर 586.16 करोड़ रुपये हुआ

30 जुलाई का इतिहास: 2012 में उत्तरी ग्रिड में खराबी से सात राज्यों में गुल हुई थी बिजली