हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज को अस्पताल से मिली छुट्टी, अब अपने आवास पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रहेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 30, 2020

चंडीगढ़। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज को बुधवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनका यहां पर कोविड-19 का इलाज चल रहा था। भाजपा के वरिष्ठ नेता 67 वर्षीय विज अब अंबाला स्थित अपने आवास पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रहेंगे। यह जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी। गत कुछ दिनों से विज की सेहत में सुधार देखा गया है। उन्हें 15 दिसंबर को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विज ने एक हफ्ते पहले ट्वीट कर कहा था, ‘‘ईश्वर की असीम कृपा, डॉक्टरों की दिन-रात की मेहनत और आपकी प्रार्थनाओं की वजह से मुझे आईसीयू से एक कमरे में स्थानांतरित किया गया है। आप सभी को धन्यवाद।’’ 

इसे भी पढ़ें: राजस्थान के लिए ऐसा रहा साल 2020, अशोक गहलोत को करना पड़ा दोहरी चुनौती का सामना 

भारत बायोटेक ने कहा था कि चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान 28 दिनों में टीके की दो खुराक दी जानी है और दूसरी खुराक देने के दो हफ्ते बाद बीमारी से लड़ने की क्षमता विकसित होती है। इस मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी कहा कि कोवैक्सिन दो खुराक का टीका है और विज को जांच से महज कुछ समय पहले पहली खुराक दी गई थी।

प्रमुख खबरें

PoJK में मानवाधिकार हनन पर UK में आक्रोश, London की सड़कों पर उतरे कश्मीरी प्रदर्शनकारी

Afghanistan में Pakistan की बमबारी पर Zabihullah Mujahid की चेतावनी, देंगे करारा जवाब

Asian Games 2026: भारत को अब तक 6 Medals, 22 सितंबर को इनपर रहेगी नजर

Delhi Riots मामले में Umar Khalid और Sharjeel Imam की जमानत पर सुनवाई टली, 30 सितंबर को अगली तारीख