हरियाणा पुलिस 'प्रेसिडेंट कलर' अवार्ड से सम्मानित

By विजयेन्दर शर्मा | Jan 18, 2022

चंडीगढ़।  हरियाणा पुलिस को उसके ध्वज और गठन चिह्न के लिए प्रेजिडेंट कलर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इससे राज्य पुलिस भविष्य में प्रेरणा और समर्पण के साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित होगी।

 

इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल और गृह मंत्री श्री अनिल विज ने भी हरियाणा पुलिस को बधाई दी। पुलिस महानिदेशक श्री पी. के. अग्रवाल ने कहा कि हरियाणा पुलिस को मिला यह पुरस्कार अपने कर्मियों को समर्पित है, जिन्होंने इसे विश्वसनीय, पेशेवर और जन अनुकूल बनाने के लिए वर्षों से अथक परिश्रम किया है।  

 

इसे भी पढ़ें: HPSC बोर्ड के भर्ती मामले में पकड़े गए तीन आरोपियों के खिलाफ चालान पेश

हरियाणा पुलिस के सम्मानित ध्वज में शीर्ष आधे क्षैतिज भाग में लाल रंग और निचले आधे क्षैतिज भाग में गहरा नीला रंग है।  झंडे के बीच केन्द्र  में चमकीले सुनहरे रंग में हरियाणा पुलिस का प्रतीक ह.पु. जैतून की शाखाओं से घिरा हुआ है और ऊपर अशोक स्तम्भ है। लाल और नीला रंग पुलिस रंग हैं।  विषम रंग झंडे को आकर्षक बनाते हैं, जो इसे जनता द्वारा पहचानने और स्मरण रखने में आसान बनाता है। 

इसे भी पढ़ें: संस्कृत में लिखे शोध पत्रों की अब अंतर्राष्ट्रीय पटल पर होगी पहचान

चार-कोने वाले लाल-नीले रंग के गठन चिह्न में चमकीले सुनहरे रंग में हरियाणा पुलिस का लोगो है। मध्य भाग में ह.पु. जैतून की शाखाओं से घिरा हुआ, जिसके शीर्ष पर अशोक स्तम्भ है और गठन चिह्न के नीचे सेवा सुरक्षा सहयोग है।

हरियाणा सरकार ने श्रीमती रेनू भाटिया को राज्य महिला आयोग का चेयरपर्सन नियुक्त किया

हरियाणा सरकार ने श्रीमती प्रीति भारद्वाज को राज्य महिला आयोग का वाइस चेयरपर्सन नियुक्त किया

प्रमुख खबरें

Gyan Ganga: देवताओं का वानर रूप में अवतार और अयोध्या में श्रीराम जन्म की तैयारी

Supreme Court में Solicitor General बोले, UGC के जाति भेदभाव नियमों पर विचार करेगी कमेटी

Delhi के चावड़ी बाजार में इमारत ढहने से दो की मौत, जेई और एई निलंबित

रमा एकादशी व्रत से जीवन में आती है सुख और समृद्धि