हरियाणा पुलिस ने सभी गैर कानूनी गतिविधियों के खिलाफ छेड़ा क्लीन हरियाणा अभियान- गृह मंत्री

By विजयेन्दर शर्मा | Jan 22, 2022

चंडीगढ़   गृहमंत्री अनिल विज ने हरियाणा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को सभी गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ "क्लीन हरियाणा" अभियान चलाने का निर्देश दिया हुआ है जिसके तहत अब हरियाणा पुलिस जुआ, सट्टा, अवैध शराब व नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों की कमर तोड़ने का काम कर रही है और यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

विज ने कहा कि हरियाणा में अब अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं होगा। उन्होंने अपराधियों से दो टूक कहा कि "गलत काम करना छोड़ दो या हरियाणा छोड़ दो"। विज ने कहा कि "क्लीन हरियाणा" अभियान के अंतर्गत पुलिस महानिदेशक मुख्यालय स्तर पर तीन या चार पुलिस की टीमों का गठन करेंगे और हरियाणा के हर गांव, हर पुलिस थाना के क्षेत्र में रेंडम जांच की जाएगी और जिस थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार व अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोग पाए जाएंगे, तो उस थाना क्षेत्र के अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके पश्चात पुलिस महानिदेशक रिपोर्ट तैयार करके उन्हें (गृह मंत्री) को भेजेंगे। उन्होंने कहा कि यदि निर्देश देने के बावजूद भी जिस थाना क्षेत्र के एसएचओ, एसपी, सीपी के क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वाले लोग मिलेंगे तो उनका ही दायित्व होगा और उसके बाद गृहमंत्री अपने स्तर पर निर्णय लेकर आगे की कार्रवाई करेंगे।

 

इसे भी पढ़ें: राजपथ पर छोटे से राज्य हरियाणा की बड़ी उपलब्धियां बनेंगी विशेष आकर्षण का केंद्र

 

राज्य में कानून अवस्था को बनाए रखने के लिए अपराधियों की धरपकड़ हेतु पिछले दिनों श्री विज की अध्यक्षता में हरियाणा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ एसीपी और डीएसपी स्तर तक के राज्य के सभी अधिकारियों की एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक आयोजित की गई थी जिसमें गृह मंत्री ने कहा कि हरियाणा पुलिस अपने स्तर पर जरूर कार्रवाई कर रही होगी लेकिन इस कार्रवाई को अब प्रणालीबद्ध करना होगा और अपराधियों को उनके सही स्थान पर पहुंचाना होगा।  

अपराधियों के संबंध में  विज ने कहा कि हार्डकोर क्रिमिनल की पहचान करनी है। इसके अलावा, जुआ खेलने वाले, सट्टे का काम करने वाले, नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के साथ-साथ अवैध शराब बेचने वाले लोग हर शहर में होते हैं जो समाज में कानून व्यवस्था को खराब करने का काम करते हैं। इस पर, उन्होंने हरियाणा पुलिस के सभी अधिकारियों को साफ निर्देश दिए थे कि हमें इन सभी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पूरी तरह से काम करना होगा इसलिए अब "क्लीन हरियाणा" अभियान को शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि अवैध कारोबार के माध्यम से जो धनराशि आती है उससे अवैध हथियार लेने का काम होता है और प्रदेश में गिरोह (गैंग) बनते हैं जिससे प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब होती है। श्री विज ने पुलिस के अधिकारियों को साफ साफ शब्दों में कहा था कि "हरियाणा के हर शहर, हर उस गांव में अवैध कारोबार व अवैध गतिविधियों को करने वालों को पकड़ो जो इन गलत कार्यों में संलिप्त है"।

 

इसे भी पढ़ें: महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 पर प्राप्त सभी शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए निस्तारण किया

 

"मैं हरियाणा के प्रत्येक व्यक्ति के साथ पुलिस के जवान को खड़ा नहीं कर सकता, लेकिन मैं चाहता हूँ कि अपराधियों के दिलो-दिमाग में अपराध के प्रति भय पैदा हो  विज ने कहा कि "मैं हरियाणा के प्रत्येक व्यक्ति के साथ पुलिस के जवान को खड़ा नहीं कर सकता, लेकिन मैं चाहता हूँ कि अपराधियों के दिलो-दिमाग में भय पैदा हो ताकि अपराध करने से पहले ऐसे अपराधियों की रूह कांप जाए"। उन्होंने कहा कि अपराध पर रोकथाम लगाने के लिए क्राइम से संबंधित एक पोर्टल तैयार किया जाएगा जिसके बाद हर संबंधित पुलिस अधिकारी अपने स्तर पर पोर्टल के माध्यम से क्राइम के मामले की जानकारी देख सकेगा और उस अमुक मामले पर संबंधित अधिकारी द्वारा आगामी कार्यवाही भी की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Ballia Double Murder: पत्नी और दिव्यांग बेटी की हत्या मामले में पति समेत तीन गिरफ्तार

Ai+ Nova 2 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 7000mAh Battery और 48MP कैमरा से है लैस

DUSU VP Race में निर्दलीय का दबदबा: जानें ABVP और NSUI को भारी अंतर से हराने वाले Deepanshu Shokeen की कहानी

Nepal में आपदाओं से बचाव के लिए Early Warning System लागू करने को शीर्ष प्राथमिकता देंगे PM Balendra Shah