हरियाणा पुलिस ने 1 करोड़ का गांजा किया जब्त, 6 अंतर्राज्यीय नशा तस्कर किए गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2022

चंडीगढ़   हरियाणा पुलिस ने नूंह जिले में अंतर्राज्यीय नशा तस्करों के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक ट्रक से 956 किलोग्राम 750 ग्राम गांजा जब्त कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद नशे की खेप की कीमत लगभग एक करोड़ रुपये है।

हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि आंध्र प्रदेश से तस्करी की जा रही नशे की यह खेप वाहन में चावल की भूसी के नीचे छिपा कर लाई जा रही थी। पुलिस की टीम गश्त पर फिरोजपुर झिरका-नूंह रोड पर मौजूद थी। उसी समय गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक बिना नम्बर के ट्रक जिसके अंदर चावलों का भूसा भरा हुआ है में सैलूर आंध्र प्रदेश से भूसा के अंदर गांजा छुपाकर इसे बेचने के लिये तावडू बुराका लेकर जायेगें। जिस सूचना पर टीम के द्वारा नाकाबन्दी करके उपरोक्त गाडी को 6 नशा तस्करों सहित काबू किया। ट्रक की नियमानुसार तलाशी लेने पर उसमें चावलों के भूसा के नीचे छुपाकर रखे 32 प्लास्टिक कट्टों में कुल 956 किलो 750 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

 

इसे भी पढ़ें: सूरजकुंड शिल्प मेले में हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने लगाया स्टॉल

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बुराका के आदिल, तावडू के मुकीम, पलवल जिले के मिजान, उड़ीसा निवासी सुशांत बिश्नोई, आंध्र प्रदेश के अनु सुरेश और बक्सर, बिहार निवासी दीपक के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच से पता चला कि मादक पदार्थ की आंध्र प्रदेश के सैलूर से तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और अन्य की संलिप्तता का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

 

इसे भी पढ़ें: भारत उद्योग और निवेश के क्षेत्र में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है- गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री

 

वहीं, हरियाणा के डीजीपी श्री प्रशांत कुमार अग्रवाल ने एसपी नूंह वरुण सिंगला और उनकी समस्त टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई करते हुए नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रखें।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार