हरियाणा: सोनीपत में गांव के युवकों से परेशान होकर किशोरी ने की आत्महत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2025

हरियाणा में एक किशोरी ने अपने गांव के ही एक युवक द्वारा कथित तौर पर उसे परेशान किए जाने के कारण यहां गनौर में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सोनीपत राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह ने बताया, ‘‘गनौर में बुधवार को वंदे भारत ट्रेन के आगे लड़की कूद गई। उसके परिजन के अनुसार, उनके गांव के ही एक युवक द्वारा उसे परेशान किया गया, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘युवक के दो साथियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है और तीनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।’’ अधिकारी ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद इंटरमीडिएट की छात्रा के परिवार ने उसके शव की पहचान की।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद