विद्युत जामवाल की नयी फिल्म का ट्रेलर आया है किसी को पता चला? या मरने के बाद ही ट्रेंड होगा!

By रेनू तिवारी | Jul 17, 2020

बॉलीवुड में जब से सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई है तब से नेपोटिस्म को लेकर एक बार फिर इंडस्ट्री में बहस छिड़ गयी हैं। सोशल मीडिया पर लगातार सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मुद्दा उठाया जा रहा हैं लोग सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं लेकिन महाराष्ट्र सरकार ने सुशांत की सीबीआई जांच करवाने से इंकार कर दिया हैं। खैर सुशांत के फैंस अभी शांत नहीं हुए हैं। माना जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत के साथ बॉलीवुड पर कब्जा जमाकर बैठे लोगों से अच्छा व्यवहार नहीं किया, उनसे लगातार फिल्में छीनी गयी, बिना वजह फिल्म से हटाया गया,सलमान खान , करण जौहर, एकता कपूर, संजय लीली भंसाली जैसे लोगों ने सुशांत के करियर को बर्बाद करने की कोशिश की जिसके कारण सुशांत ने अपनी जान दे दी। फैंस का दावा तो यह भी है कि सुशांत ने सुसाईड नहीं की है बल्कि उनकी हत्या हुई है। 

इसे भी पढ़ें: रिलीज हुआ 'रात अकेली है' का रहस्य से भरा ट्रेलर, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और राधिरा आप्टे की दमदार वापसी

हम बदलाव की बात करते हैं बदलाव एक दिन में नहीं आएगा। जब तक दोगले लोग रहेंगे तब तक न जाने कितने सुशांत फांसी लगाते रहेगे। बुरा बस उनको लगेगा जिसके घर का जिराग बुझेगा बाकि किसी के कान पर जूं नहीं रेगें की। बॉलीवुड के जमीदार अपने मजदूरों (फेक मीडिया) को पैसा दे देकर सुशांत, दिव्या भारती जैसे कलाकारों की हत्या को पागलपन में की गयी सुसाइड करार देते रहेंगे। जनता को खुद तय करना होगा की किसी के मरने पर ही उसे याद करना है जो टेलेंट जिंदा है उसके हूनर की कद्र करनी होगी। 

प्रमुख खबरें

MNS की Mumbai में दो टूक, मराठी न बोलने वाले ऑटो चालक छोड़ें महाराष्ट्र

Ayodhya Ram Mandir में चढ़ावे की चोरी पर संतों का रोष, Champat Rai के खिलाफ किया प्रदर्शन

TMC के पूर्व MLA Soham Chakraborty पर बढ़ई से मारपीट का आरोप, कोलकाता पुलिस में केस दर्ज

NSA Ajit Doval ने Beijing में Wang Yi से की सीमा वार्ता, LAC पर शांति पर जोर