Pakistan के आर्मी चीफ की नफरती जुबान, दोहराई टू नेशन थ्योरी, कहा- हम हर मायने में हिंदुओं से अलग

By अभिनय आकाश | Apr 17, 2025

पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर ने  एक संबोधन में दो-राष्ट्र सिद्धांत का बचाव करते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान दो अलग-अलग राष्ट्र हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी संस्कृति, महत्वाकांक्षा, विचारधारा और कई अन्य पहलुओं में 'हिंदुओं' से अलग हैं। उन्होंने कश्मीर को इस्लामाबाद की गले की नस भी बताया और इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तान इसे नहीं भूलेगा। इस्लामाबाद में ओवरसीज पाकिस्तानियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुनीर ने कहा पाकिस्तान का निर्माण मुसलमानों को हिंदुओं से अलग करने के लिए किया गया था, क्योंकि वे हर पहलू - परंपराओं, विचारों और महत्वाकांक्षाओं में भिन्न हैं।

इसे भी पढ़ें: भारत के साथ बांग्लादेश ने शुरू की बड़ी 'जंग', दौड़े रूस के 3 जहाज

पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने अपने संबोधन में भारतीय सेना का भी जिक्र किया। उन्होंने पाकिस्तान की इस आशंका का जवाब दिया कि इस्लामाबाद को आतंकवादी गतिविधियों के कारण निवेश नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि 1.3 मिलियन की मजबूत भारतीय सेना, अपने सभी साधनों के साथ, अगर वे हमें डरा नहीं सकते, तो क्या आपको लगता है कि ये आतंकवादी पाकिस्तान के सशस्त्र बलों को दबा सकते हैं? इस्लामाबाद में पहले ओवरसीज पाकिस्तानियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "यहां तक ​​कि आतंकवादियों की 10 पीढ़ियां भी बलूचिस्तान या पाकिस्तान को नुकसान नहीं पहुंचा सकतीं।" सम्मेलन में विदेश में रहने वाले पाकिस्तानी भी शामिल हुए थे।

प्रमुख खबरें

मानहानि मामले में Delhi Court ने YouTuber Dhruv Rathee के खिलाफ Bailable Warrant जारी किया

Health Tips: मुलेठी से Acidity और Weight Loss में राहत, जानिए आयुर्वेद में इसके फायदे

केरलम में Waqf Board का पुनर्गठन, IUML नेता मायिन हाजी बने नए अध्यक्ष

White House का सबसे छोटा कार्यकाल! ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी की 5 दिन में छुट्टी क्यों? क्या गलती हुई