पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी पर खुल कर बोली शिल्पा शेट्टी, मुंबई पुलिस और देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2021

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अश्लील फिल्म मामले में पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी पर सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि उन्हें मुंबई पुलिस और देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। शिल्पा ने इस मामले को लेकर मीडिया ट्रायल नहीं करने की अपील करते हुए लोगों से उनके परिवार विशेष रूप से बच्चों की निजता का सम्मान करने का अनुरोध किया है। शिल्पा ने सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर अपना रुख स्पष्ट किया। शिल्पा ने पोस्ट में लिखा, ‘‘एक परिवार के तौर पर हमउपलब्ध कानूनी मदद ले रहे हैं। लेकिन, एक मां होने के नाते मैं आप सभी लोगों से अनुरोध करती हूं कि हमारी और विशेष रूप से मेरे बच्चों की निजता का सम्मान करें।

इसे भी पढ़ें: जेनेलिया देशमुख के इन लुक्स से आईडियाज लेकर शर्ट को करें स्टाइल

दरअसल, 45 वर्षीय राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के जरिए कथित तौर पर उन्हें प्रसारित करने केआरोप में 19 जुलाई को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार कर लिया था। शिल्पा ने कहा, ‘‘मीडिया और कुछ लोगों द्वारा मुझ पर कई प्रकार के आरोप लगाए जा रहे हैं। मुझसे और परिवार से अजीब तरह के सवाल पूछे जा रहे हैं। इस मामले को लेकर मैंने अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है और आगे भी मेरा यही रुख रहेगा। यह मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए कृपया इसको लेकर कोई अफवाह न फैलाएं।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत