बॉलीवुड के वे सितारे जो दोस्ती में एक-दूसरे के लिए छिड़कते हैं जान, इनके नाम हैं शामिल

varun dhawan and alia bhatt

बॉलीवुड सितारे भी इस दिन पर खास अंदाज में अपने दोस्तों को याद कर रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में जो सिर्फ एक्टिंग में ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी काफी अच्छे दोस्त हैं।

आज देशभर में फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है। बॉलीवुड सितारे भी इस दिन पर खास अंदाज में अपने दोस्तों को याद कर रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में जो सिर्फ एक्टिंग में ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी काफी अच्छे दोस्त हैं। यह सितारे अपने दोस्तों पर जान छिडकते हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रभास की फिल्म राधे श्याम अगले साल 14 जनवरी को होगी रिलीज

इस लिस्ट में वरुण धवन-आलिया भट्ट, शाहरुख खान-काजोल, अजय देवगन-सलमान खान और ऐसे ही कई अन्य बॉलीवुड सितारे दोस्ती की इस लिस्ट में शामिल हैं। वरुण धवन और आलिया भट्ट बॉलीवुड के सबसे अच्छे दोस्तों की लिस्ट में शुमार है। दोनों ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से की थी।

वरुण धवन-आलिया भट्ट और शाहरुख-काजोल की दोस्ती

वरुण धवन कई मौकों पर कह भी चुके हैं कि आलिया उनकी सबसे अच्छी दोस्त हैं। शाहरुख खान और काजोल सिल्वर स्क्रीन पर अक्सर धमाल मचाते नजर आते हैं। फैंस भी इनको खूब पसंद करते हैं। यह दोनों कितने अच्छे दोस्त हैं इस बात का सबूत इन्होंने कई बार दिया है।

वहीं अब अगर बात करें अजय देवगन और सलमान खान की तो इनकी दोस्ती सबसे अलग है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ में काम किया है। दोनों कई मौकों पर कह भी चुके हैं कि दोनों की दोस्त काफी अच्छी है और दोनों एक-दूसरे से बातें भी शेयर करते हैं। मुश्किल की घड़ी में भी दोनों एकसाथ खड़े नजर आते हैं।

रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर भी शामिल

रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते नजर आते हैं। इन दोनों अभिनेताओं ने साथ में फिल्म गुंडे में काम किया है। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़