चीन के साथ एक ‘‘ठोस’’ व्यापार समझौते पर पहुंचे हैं: डोनाल्ड ट्रंप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 12, 2019

वाशिंगटन। अमेरिका और चीन के बीच पहले चरण की व्यापार सौदा सबंधी “बहुत मजबूत” बातचीत हुई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को यहां इसकी जानकारी दी।इस घोषणा के बाद न्यूयॉर्क में शेयर बाजार में उछाल देखने को मिला। ट्रंप ने अमेरिका के दौरे पर आए चीनी उपराष्ट्रपति लियू हे के साथ बैठक के बाद व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, “हम पहले चरण के मजबूत सौदे पर पहुंचे हैं।” हालांकि इस घोषणा के साथ ही एक शर्त भी लागू है कि सौदे को अब भी कागज पर उतारना शेष है जिसमें कम से कम तीन से पांच हफ्ते तक का वक्त लग सकता है।

अमेरिका और चीन के बीच व्यापार वार्ता इस साल की शुरुआत में विफल हो गई थी जब बीजिंग एक मसौदा समझौते से पीछे हट गया था जिस पर छह महीने तक बातचीत चली थी। हालांकि ट्रंप इस बार ज्यादा आत्मविश्वास से भरे लगे और उन्होंने कहा कि इस साल के अंत तक चिली में इस को औपचारिक रूप दिया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किस एक्शन की तैयारी में हैं राहुल गांधी? कैसे हटाएं जा सकते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त, जानिए धारा 16 का कानूनी कवच

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?