तुर्की ने नहीं किया ट्रंप द्वारा खींची गयी ‘रेखा’ का उल्लंघन, अमेरिका चाहता है युद्धविराम

turkey-did-not-violate-the-line-drawn-by-trump
[email protected] । Oct 11 2019 2:10PM

ट्रंप ने सप्ताह में मिलीजुली प्रतिक्रिया रही। पहले उन्होंने कहा कि वह तुर्की के हमले को समझ पा रहे हैं। बाद में हमले की आलोचना की और फिर चेतावनी दी कि अगर सैन्य कार्रवाई ‘‘मानवीय’’ नहीं हुई तो प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

वाशिंगटन। एक अमेरिकी अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि सीरियाई कुर्द फौज पर तुर्की के हमले ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा खींची गयी लाल रेखा का उल्लंघन नहीं किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका युद्धविराम के लिए मध्यस्थता करना चाहता है। ट्रंप ने सप्ताह में मिलीजुली प्रतिक्रिया रही। पहले उन्होंने कहा कि वह तुर्की के हमले को समझ पा रहे हैं। बाद में हमले की आलोचना की और फिर चेतावनी दी कि अगर सैन्य कार्रवाई ‘‘मानवीय’’ नहीं हुई तो प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: चीन के साथ व्यापार समझौते की अच्छी संभावना: डोनाल्ड ट्रंप

यह पूछे जाने पर कि किन परिस्थितियों में अमेरिका तुर्की पर प्रतिबंध लगा सकता है, अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि यदि तुर्क फौज ‘‘नस्ली सफाया...असैन्य आबादी पर लक्षित बेरोकटोक तोप से हमले, हवाई हमले या और कोई हमले करती है तो उसे प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है।’’ उन्होंने कहा कि बुधवार को शुरू किया गया सैन्य अभियान बड़े पैमाने का नहीं था और तुर्क फौज अभी तक बड़ी संख्या में सीमा के भीतर नहीं घुसी है।  उन्होंने कहा कि यही कारण है कि हम इतनी चेतावनी जारी कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने खिलाफ महाभियोग मामले को धोखाधड़ी बताया

All the updates here:

अन्य न्यूज़