खराब नेता मिलना महाराष्ट्र की गलती नहीं, लेकिन उसके साथ बने रहना गलती है: अमृता फडणवीस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 29, 2019

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने एक टिप्पणी में कहा कि खराब नेता पाना महाराष्ट्र की गलती नहीं है लेकिन उसके साथ बने रहना गलती है। हाल में भी शिवसेना के साथ ट्विटर पर अमृता का वाक् युद्ध चला था।दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हिंदुत्व विचारक वी डी सावरकर को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी की निंदा की थी। इस ट्वीट का जवाब देते हुए अमृता ने मुख्यमंत्री को निशाने पर लिया था।

इसके एक सप्ताह बाद अमृता की यह टिप्पणी आई है। उन्होंने शनिवार को कहा, ‘‘ खराब नेता पाना महाराष्ट्र की गलती नहीं है लेकिन उसके साथ बने रहना महाराष्ट्र की गलती है। जागो महाराष्ट्र।’’ हाल ही में शिवसेना के शासन वाले ठाणे नगर निगम ने अपना वेतन खाता एक्सिस बैंक से हटाकर एक राष्ट्रीयकृत बैंक में करने का निर्णय लिया। एक्सिस बैंक में अमृता वरिष्ठ पद पर हैं। इसके बाद उनकी टिप्पणी आई है।

अपने ट्वीट में उन्होंने एक खबर भी टैग किया है, जिसमें यह कहा गया है कि वह शिवसेना नीत सरकार को लेकर अपनी आलोचना वापस नहीं लेंगी। उन्होंने एक समाचार पत्र से कहा था, ‘‘ देवेंद्र फडणवीस से शादी होने से पहले ये खाते एक्सिस बैंक को मिले थे, उस समय कांग्रेस-राकांपा का शासन था। निजी बैंक भी भारतीय बैंक हैं और आधुनिक तकनीकी सेवा मुहैया कराते हैं। इस सरकार को तर्क के आधार पर सोचना चाहिए और बैंक (दूसरे बैंक में खाते हस्तांतरित करके) बदलकर, उन्होंने देवेंद्र और मुझे निशाना बनाया है।’’

इसे भी पढ़ें: फडणवीस की पत्नी अमृता ने महाराष्ट्रवासियों से कहा- हम करेंगे वापसी

ऐसी भी खबर है कि एक्सिस बैंक के पास से महाराष्ट्र पुलिस विभाग का वेतन खाता जा सकता है जो सालाना 11,000 करोड़ रुपये का है। उद्धव ठाकरे नीत सरकार इसे एक सरकारी बैंक में हस्तांतरित करने की तैयारी कर रही है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार