कोरोना वायरस के कारण हजरत निजामुद्दीन औलिया दरगाह 30 अप्रैल तक बंद रहेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली में कोविड-19 के मामलों में अभूतपूर्व वृद्धि के मद्देनजर प्रसिद्ध हजरत निजामुद्दीन औलिया दरगाह 30 अप्रैल तक बंद रहेगी। दरगाह के अध्यक्ष अफसर अली निजामी ने शनिवार को यह जानकारी दी। निजामी ने कहा, दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में रोजाना वृद्धि के मद्देनजर हमने यह फैसला लिया है। हम मास्क पहनने और भौतिक दूरी बनाए रखने समेत सभी कोविड-19 नियमों का पालन कर रहे हैं, फिर भी हमने 30 अप्रैल तक दरगाह को बंद रखने का निर्णय लिया है।

इसे भी पढ़ें: ओडिशा के 10 जिलों में वीकेंड लॉकडाउन, बाकी सभी शहरों में रात का कर्फ्यू जारी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को ऑनलाइन ब्रीफिंग के दौरान कहा कि 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 24 हजार मामले सामने आए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में एक दिन में पहली बार संक्रमण के इतने अधिक मामले सामने आए हैं। इससे एक दिन पहले संक्रमण के 19,486 मामले सामने आए थे और 141 रोगियों की मौत हुई थी।

प्रमुख खबरें

Gujarat में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, IMD ने शनिवार के लिए जारी किया अलर्ट

Asian Games: नागोया में भारतीय खिलाड़ियों के आवास संकट पर मदद को आगे आए प्रवासी

Asian Games में चौथी बार उतरेंगी Pranati Nayak, पहले पदक पर टिकी निगाहें

Ajit Agarkar के कार्यकाल पर BCCI सचिव Devajit Saikia ने कहा, उचित समय पर होगा फैसला