एचडीएफसी बैंक ने एफडी पर ब्याज दरों में की बढ़ोतरी, यहां जानिए पूरी डिटेल

By टीम प्रभासाक्षी | Jan 04, 2022

अगर आप भी फिक्स डिपॉजिट यानी की एफ़डी रखने वाले निवेशकों में से हैं तो आपके लिए नए साल पर एक अच्छी खबर आई है। प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी ने फिक्स डिपॉजिट की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। एचडीएफसी बैंक ने चुनिंदा अवधि पर ब्याज दरों में 10 बेसिस प्वाइंट तक का इजाफा किया है। एचडीएफसी बैंक में 7 दिन से लेकर 10 साल की अलग-अलग मैच्योरिटी के लिए डिपॉजिट किया जा सकता है। बैंक की वेबसाइट से मिल रही जानकारी के मुताबिक, 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए 2.50 से लेकर 5.50 तक का ब्याज दे रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों की एफडी पर 7 दिन से 10 साल तक की अवधि के लिए 3%  से 6.25 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। आपको बता दें कि यह नई ब्याज दरें 1 दिसंबर 2021 से लागू हो गई हैं।

 एचडीएफसी बैंक के मुताबिक, 1 साल एक दिन से लेकर 2 साल तक की एफडी पर ब्याज दरों में 0.10% की बढ़ोतरी हुई है। इस अवधि के जमा पर 5% (सीनियर सिटीजन को 5.5%) ब्याज मिलेगा। वही 2 साल 1 दिन से लेकर 3 साल तक की एफडी पर 5.15% (सीनियर सिटीजन को 5.65%) ब्याज मिलेगा। बैंक में 3 साल से 5 साल में मैच्योर होने वाली एफडी की ब्याज दरों में भी इजाफा किया है। इन जमाओं पर 5.35% (सीनियर सिटीजन को 5.85%) ब्याज, 5 साल से 10 साल तक की एफडी पर 5.50% (सीनियर सिटीजन को 6.25%) तक का ब्याज मिलेगा। आपको बताते चलें कि, यह ब्याज दरें दो करोड़ रुपये से कम के जमा पर हैं।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने CBI जांच की जल्दबाजी पर उठाए सवाल, 20 साल पुराने भ्रष्टाचार मामले में अफसर बरी

Eritrea पर लगे प्रतिबंध US Treasury ने हटाए, सेना और वित्तीय संस्थाओं को मिली राहत

Rajasthan University of Health Sciences में Medical Officer के 600 पदों पर मौका

नंदीग्राम उपचुनाव: Congress प्रत्याशी मिलन प्रधान 3 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में