उन्हें छात्रों की परवाह नहीं, सिर्फ राजनीति करने गए थे, राहुल गांधी के दरभंगा दौरे पर JDU का तंज

By अंकित सिंह | May 15, 2025

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर जेडीयू सांसद संजय झा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि दरभंगा में जहां राहुल गांधी ने इजाजत मांगी थी, प्रशासन ने इजाजत नहीं दी, क्योंकि क्या कभी हॉस्टल में कोई राजनीतिक बैठक होती है? लेकिन जब बाद में उनकी पार्टी ने टाउन हॉल में इजाजत मांगी, तो उन्हें इजाजत दे दी गई। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को किसी गरीब छात्र या पिछड़ों की परवाह नहीं है। वो सिर्फ वहां राजनीति करने गए थे, क्योंकि इस साल बिहार में चुनाव हैं। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को दरभंगा में आंबेडकर छात्रावास जाते समय रोक लिया। राहुल का छात्रावास में छात्रों से बातचीत का कार्यक्रम था। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जब आंबेडकर छात्रावास के बाहर पहुंचे तो उनके काफिले को परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। उन्हें पार्टी के ‘शिक्षा न्याय संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों से बातचीत करनी थी। यह एक राज्यव्यापी जनसंपर्क कार्यक्रम है। 

इसे भी पढ़ें: दुनिया की कोई ताकत मुझे रोक नहीं सकती, बिहार में बोले राहुल गांधी, यह अडानी-अंबानी की सरकार है, आपकी नहीं

राहुल गांधी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की वंचित आबादी के डर से जातिगत गणना कराने पर सहमत हुए हैं। रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने कहा, ‘‘ जैसा कि आप सभी जानते हैं कि मेरी कार को (मिथिला विश्वविद्यालय के) गेट पर रोक दिया गया। लेकिन मैंने हार नहीं मानी। मैं बाहर निकला और एक घुमावदार रास्ते से पैदल यहां आ गया।’’ उन्होंने बिहार में जन संपर्क कार्यक्रम शिक्षा न्याय संवाद की शुरुआत की। राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। 

Latest National News in Hindi at Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

Haiti Attack: हथियारबंद गिरोह ने 47 लोगों को मारा, 50 से अधिक का अपहरण

Kanpur Nagar Nigam में वसूली और ठेका हेराफेरी पर 2 गिरफ्तार, 6 केस दर्ज

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग