वायु प्रदूषण से बचने के लिये स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने दिया ये सुझाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 04, 2019

नयी दिल्ली। दूषित हवाओं की धुंध में घिरी दिल्ली के लोगों को वायु प्रदूषण से सेहत को होने वाली परेशानियों से बचने के लिये स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन ने गाजर खाने का मशविरा दिया है। पेशे से चिकित्सक, हर्षवर्धन ने ट्विटर के माध्यम से लोगों को सलाह दी है कि वायु प्रदूषण से सेहत को होने वाली व्याधियों से बचने के लिये गाजर और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन लेना लाभप्रद होगा। उन्होंने सोमवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘वायु प्रदूषण के दुष्प्रभाव को निष्प्रभावी करने के लिये एक सकारात्मक कदम यह हो सकता है कि एंटीऑक्सीटेंट की प्रचुर मात्रा वाले खाद्य पदार्थों को अपने भोजन में शामिल करें। बेशक, समस्या का समाधान खुले में बाहर निकलने से खुद को रोकना या नियंत्रित करना मात्र है।’’ 

प्रमुख खबरें

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!

UP International Trade Show में बोले Amit Shah: भयमुक्त उत्तर प्रदेश अब बना निवेश का केंद्र