स्वास्थ्य सुविधाओं को जांचने के लिए खुद डिस्पेंसरी पहुंच गए स्वास्थ्य मंत्री, अगले दिन डॉक्टर का किया सम्मान

By अंकित सिंह | Sep 02, 2021

देश में कोरोना महामारी के बीच स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया लगातार अस्पतालों को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री कई अस्पतालों का औचक निरीक्षण भी कर रहे हैं और वहां सुविधाओं का जायजा ले रहे हैं। इन सबके बीच स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया बुधवार रात लगभग 11:30 बजे दिल्ली के एक अस्पताल में खुद मरीज बनकर पहुंचे। उन्होंने अपना बदला हुआ नाम भी बताया। इस दौरान सीजीएचएस के डॉक्टरों ने उनकी सेहत का अच्छे से देखभाल किया। डॉक्टरों के इस व्यवहार से स्वास्थ्य मंत्री बेहद खुश हुए। अगले दिन इलाज करने वाले डॉक्टर को बुलाकर स्वास्थ्य मंत्री ने सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने डॉक्टर को पत्र भी लिखा। पत्र में उन्होंने लिखा कि मुझे खुशी है कि आपने बहुत अच्छे ढंग से मुझ से बातचीत की। मेरी समस्याओं को समझा। मेरी दिक्कतों के बारे में अपनी राय दी और मेरा इलाज किया। इस दौरान मैंने पाया कि आपका यह सेवा भाव सीजीएचएस के डॉक्टर से अपेक्षित व्यवहार के अनुकूल था और उसके लिए मैं आपकी सराहना करता हूं।

  

प्रमुख खबरें

Russia पर Ukraine का बड़ा Drone हमला, 1100 से अधिक मानवरहित विमान गिराने का दावा

DPIIT की FTA पर विशेष कार्यशाला 22 सितंबर को, पीयूष गोयल करेंगे अध्यक्षता

Suchika Tariyal ने Asian Games MMA के सेमीफाइनल में बनाई जगह, पदक किया पक्का

Nandigram Bypoll में Mamata Banerjee ने Congress उम्मीदवार को दिया समर्थन