डॉ. हर्षवर्धन ने ड्राई रन की तैयारियों का लिया जायजा, बोले- स्वास्थ्यकर्मियों की सूची तैयार है

By अनुराग गुप्ता | Jan 01, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने 2 जनवरी को होने वाले ड्राई रन की तैयारियों का जायज़ा लिया। इसके लिए उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि कोरोना वैक्सीन को लेकर देशभर में बहुत गंभीरता के साथ प्रयास हो रहा है और कम से कम दो वैक्सीन ने अनुमति के लिए ड्रग कंट्रोलर के यहां आवेदन किया है। 

डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि हमारा रिकवरी रेट दुनिया में सबसे ज़्यादा है और मृत्युदर सबसे कम है। इसके अलावा रोज कोरोना वायरस के मामलों में भी कमी आ रही है। वहीं, दूसरी तरफ कोरोना वैक्सीन को लेकर भी अच्छी खबर मिलने की संभावना है। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि साल 2021 जरूर 2020 से अच्छा रहने वाला है। 

इसे भी पढ़ें: चीन के सीनोफर्म कंपनी से कोरोना वैक्सीन का 11 लाख डोज खरीदेगा पाकिस्तान 

उल्लेखनीय है कि दो जनवरी को सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा कोविड वैक्सीन का ड्राई रन किया जाएगा जिससे कि अभियान में आने वाली चुनौतियों की पहचान की जा सके और योजना तथा क्रियान्यवन के बीच की कड़ियों को परखा जा सके। इस कवायद को सभी राज्यों की राजधानियों में कम से कम तीन सत्र स्थलों पर अंजाम दिए जाने का प्रस्ताव है।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा